Khelo India Youth Games: रेसलिंग, शूटिंग और जिम्नास्टिक्स के पदक विजेताओं पर नज़र

Khelo India Youth Games 2023 - Wrestling, Shooting and Gymnastics
Khelo India Youth Games 2023 - Wrestling, Shooting and Gymnastics

Khelo India Youth Games का आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी तक हुआ। इसमें जिम्नास्टिक्स के इवेंट 5 और शूटिंग के इवेंट 6 फरवरी को समाप्त हुए थे। कुश्ती (रेसलिंग) के इवेंट 7 से 11 फरवरी तक हुए।

Ad

आइये नज़र डालते हैं रेसलिंग, शूटिंग और जिम्नास्टिक्स के पदक विजेताओं पर:

कुश्ती (रेसलिंग)

9 फरवरी को हरियाणा ने रेसलिंग में दो स्वर्ण पदक जीते। इसके बाद 10 फरवरी को महाराष्ट्र ने दो स्वर्ण जीते। लड़कों के 51 किग्रा वर्ग में मध्य प्रदेश के अभिषेक यादव और 80 किग्रा वर्ग में पंजाब के नितिन, लड़कियों के 69 किग्रा वर्ग में हरियाणा की ज्योति और 49 किग्रा वर्ग में राजस्थान ने स्वर्ण जीता।

11 फरवरी के परिणाम

पुरुष

फ्रीस्टाइल 55 किग्रा- 1. ललित कुमार (राजस्थान), 2. तरुण कुमार (हरियाणा), 3. अनुज कुमार (राजस्थान) और तुषार (दिल्ली)

ग्रीको रोमन 92 किग्रा- 1. रहनदीप (दिल्ली), 2. हरदीप रथ (दिल्ली), 3. हिमांशू (उप्र) और जतिन (चंडीगढ़)

महिला

फ्रीस्टाइल 55 किग्रा-1. नेहा शर्मा (दिल्ली), 2. रंजीता (हरियाणा), 3. कीर्ति (हरियाणा) और नीतू (हरियाणा)

ग्रीको रोमन 65 किग्रा- 1. शिक्षा (दिल्ली), 2. अंतिम (हरियाणा), 3. प्रेरणा मेहता (हिमाचल प्रदेश) और सारिका (हरियाणा)

शूटिंग

पूर्व ओलम्पियन और नेशनल राइफल कोच जॉयदीप करमाकर के बेटे एड्रियन करमाकर ने 50मी राइफल 3 पोजीशन में स्वर्ण जीता। 10मी एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट का स्वर्ण यूपी ने जीता। 10मी एयर पिस्टल में आंध्रा के मुकेश नेलवल्ली ने स्वर्ण जीता। हरियाणा की दिवंशी ने 25मी पिस्टल में स्वर्ण जीता। मध्य प्रदेश की गौतमी भनोट ने 10मी एयर राइफल का स्वर्ण जीता। पुरुष 10मी एयर राइफल में मध्य प्रदेश के ही सत्यार्थ पटेल ने स्वर्ण जीता।

जिम्नास्टिक्स

महाराष्ट्र की संयुक्ता काले ने रिद्मिक जिम्नास्टिक्स में तीन स्वर्ण पदक जीते, जिसमें क्लब्स, हूप और बॉल शामिल रहे। इसके अलावा हॉरिजोंटल बार में मध्य प्रदेश के दीपेश लश्करी, पैरेलल बार में यूपी के जतिन कुमार कनौजिया, महिला वॉल्ट में तेलंगाना की सर्भी प्रसन्ना, बैलेंसिंग बीम में गुजरात की निशि भावसार, फ्लोर एक्सरसाइज में पश्चिम बंगाल की सौमिली करार और अनइवन बार्स में महाराष्ट्र की उर्वी वाघ ने स्वर्ण जीता।

ऑलराउंड आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स में महाराष्ट्र की सारा रवूल, फ्लोर में यूपी के हर्षित, पॉमेल हॉर्स में मध्य प्रदेश के घनश्याम बिल्लोरे, स्टील रिंग्स में राजस्थान के दीपक सैनी और लड़कों के वॉल्ट में महाराष्ट्र के आर्यन दवंडे ने स्वर्ण जीता।

Edited by Prashant
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications