'आप हमेशा साथ रहते हो...',मनिका बत्रा ने खास शख्स को दी जन्मदिन की बधाई

मनिका बत्रा
मनिका बत्रा की तस्वीर (photo credit: instagram/manikabatra.15)

Manika Batra instagram post: भारतीय टेबिल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा अपने खेल के साथ- साथ अपनी सुंदरता से भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। मनिका बत्रा जितना अपने तेज तर्रार टेबिल टेनिस स्मैश के लिए जानी जाती हैं, उतना ही वह अपनी खूबसूरती से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। मनिका खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं। वहीं फैंस उन्हें मॉडल भी कहते हैं।

Ad

पेरिस ओलंपिक के दौरान मनिका बत्रा ने अपने खेल से इतिहास रचा था। मनिका बत्रा अपनी फिटनेस वर्कआउट, वीडियोज, फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में मनिका ने गुरुवार शाम अपनी इंस्टग्राम प्रोफाइल पर स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपने खास शख्स को जन्मदिन की बधाई दी है।

मनिका बत्रा ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी

मनिका बत्रा सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं, लेकिन वह खास मौकों पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर देती हैं। वहीं गुरुवार शाम मनिका ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने दादा जी के साथ तस्वीर शेयर की है। जिसमें मनिका के बचपन की तस्वीर है। साथ ही उन्होंने स्टोरी पर लिखा कि, I know you are here with me and blessing me from above always. I miss you every day, happy birthday daddu। मुझे पता है कि आप यहां मेरे साथ हैं और ऊपर से मुझे हमेशा आशीर्वाद देते रहते हैं, मैं आपको हर दिन याद करती हूं, जन्मदिन मुबारक हो दद्दू। आज मनिका के दादा जी का जन्मदिन है, जो कि अब इस दुनिया में नहीं हैं।

मनिका बत्रा ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/manikabatra.15)
मनिका बत्रा ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/manikabatra.15)

मनिका का अपनी मां के साथी काफी अच्छा बॉन्ड है

मनिका बत्रा अपनी मां के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। मनिका बत्रा के पिताजी का नाम गिरीश बत्रा और माताजी का नाम सुषमा बत्रा है। मनिका बत्रा ने महज चार साल की उम्र से ही टेबल टेनिस खेलने की शुरुआत कर दी थी। मनिका बत्रा के भाई और बहन भी टेबल टेनिस से जुड़े हैं जिसके कारण मनिका को बचपन से ही इनके खेल के प्रति समर्थन दिया गया और मनिका ने अपने खेल में कई उपलब्धियां भी अपने नाम की।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications