मनिका बत्रा ने फैंस को खुश रहने का दिया सुपर कूल मंत्र, दिलजीत दोसांझ का शेयर किया खास वीडियो

मनिका बत्रा
मनिका बत्रा की तस्वीर (photo credit: instagram/manikabatra.15)

Manika Batra gave mantra to fans stay happy: भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा अपने खेल के साथ-साथ अपनी सुंदरता के चलते भी सुर्खियों में रहती हैं। मनिका बत्रा देश की मशहूर खिलाड़ियों में से एक हैं। मनिका बत्रा सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं, लेकिन वह जैसे ही कोई पोस्ट शेयर करती हैं वह सुर्खियों में आ जाती है। जिसके चलते स्टार खिलाड़ी की फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। मनिका बत्रा के सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर 636k फॉलोअर्स हैं। मनिका बत्रा अपने फिटनेस वर्कआउट, वीडियोज, फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उन्होंने फैंस को हमेशा खुश रहने के सुपर कूल मंत्र दिया है। मनिका बत्रा ने रविवार शाम अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जो हर किसी के लिए बेहद काम का है।

Ad

मनिका बत्रा ने खुश रहने का दिया मंत्र

मनिका बत्रा ने रविवार शाम अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने फैंस को खुश रहने की टिप्स दी है। दरअसल मनिका बत्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह कह रहे हैं कि खुश रहने के लिए सबसे जरुरी है अपने मन को खुश रखना। जैसा हम सोचते हैं,हम वैसे ही हो जाते हैं अगर हम सोचेंगे कि दुखी है तो दुखी हो जाएंगे। हम सोचेंगे कि हम खुश हैं तो हम खुश हो जाएंगे। इसलिए हमेशा सकारात्मक सोचना चाहिए, वरना नकारात्मकता हावी होने लगती है।

मनिका बत्रा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खास स्टोरी (photo credit: instagram/manikabatra.15)
मनिका बत्रा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खास स्टोरी (photo credit: instagram/manikabatra.15)

चार साल की उम्र में मनिका बत्रा ने टेबल टेनिस खेलना किया था शुरु

मनिका बत्रा अपनी मां के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। मनिका बत्रा के पिताजी का नाम गिरीश बत्रा और माताजी का नाम सुषमा बत्रा है। मनिका बत्रा ने बेहद कम उम्र में ही खेलना शुरु कर दिया था। महज चार साल की उम्र से ही उन्होंने टेबल टेनिस खेलने की शुरुआत कर दी थी। बता दें कि मनिका बत्रा के भाई और बहन भी टेबल टेनिस से जुड़े हैं जिसके कारण मनिका को बचपन से ही इनके खेल के प्रति समर्थन दिया गया ।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications