Manika Batra Instagram Post Fans Comments: भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा जितना अपने खेल में मशहूर हैं, उतना ही सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती के लिए सुर्खियों में रहती हैं। मनिका बत्रा सोशल मीडिया पर बहुत कम ही अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं, लेकिन जब भी वह कुछ पोस्ट करती हैं वह तुरंत वायरल हो जाता है। फैंस भी मनिका को काफी पसंद करते हैं, फैंस तो मानो जैसे उनकी सोशल मीडिया पोस्ट का ही इंतजार करते हैं, कि वह सोशल मीडिया पर आएं और फैंस अपनी बात उनसे कह सकें।हाल ही में मनिका बत्रा ने पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचा था। वहीं इन दिनों मनिका अपनी फिटनेस वर्कआउट के फोटोज और वीडियोज को लेकर सुर्खियों में हैं। मनिका खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं। सोशल मीडिया पर तो फैंस उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रश कहते हैं। इसी कड़ी में शनिवार सुबह मनिका ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उनके एक फैन ने कमेंट कर खास तरह से तारीफ की है।मनिका बत्रा की पोस्ट पर फैन ने किया कमेंटटेनिस स्टार मनिका बत्रा ने शनिवार सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। मनिका ने पोस्ट में जिम करते हुए अपनी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में मनिका ईयरफोन लगाए और हाथ में डंबल लिए हुए नजर आ रही हैं। वहीं उन्होंने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा कि Saturday grind Eminem in ears, power in hands (शनिवार कानों में एमिनेम हाथों में शक्ति)। View this post on Instagram Instagram Postफैंस मनिका की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं एक फैन ने मनिका की इस पोस्ट पर कमेंट कर लिखा कि ब्यूटी विथ जिम। एक अन्य ने कमेंट बॉक्स में कमेंट कर लिखा कि लड़की होकर एमिनेम के रैप सॉन्ग बहुत अच्छा मनिका जी।मनिका की पोस्ट पर फैंस ने किया कमेंट (photo credit: instagram/manikabatra.15)खेल में परिवार का पूरा सहयोग मिलामनिका बत्रा सोशल मीडिया पर बहुत कम ही एक्टिव रहती हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं। बता दें कि मनिका ने महज चार साल की उम्र से ही टेबिल टेनिस खेलने की शुरुआत कर दी थी। मनिका को अपने खेल में अपने परिवार का भी पूरा सहयोग मिला।