Manika Batra' smile reason: भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को 'ब्यूटी विद ब्रेन' खिलाड़ी कहना गलत नहीं होगा। मनिका बत्रा अपने खेल के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी फैंस का ध्यान खींचती रहती हैं। मनिका बत्रा के हुनर की चर्चा सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी होती है। उनके शानदार खेल की वजह से उन्हें कई अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। मनिका बत्रा अपनी खूबसूरती से बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी कड़ी टक्कर देती हैं। मनिका बत्रा फिटनेस फ्रीक हैं और वह अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान देती हैं। जिम, योगा, और शारीरिक गतिविधियां उनके डेली रुटीन में शामिल हैं।मनिका बत्रा जिम के साथ-साथ हेल्दी डाइट को भी फॉलो करती हैं। यह बात उनके सोशल मीडिया अकाउंट से साफ जाहिर होती है। मनिका बत्रा सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं, लेकिन खास मौकों पर वह पोस्ट जरूर शेयर करती हैं। जैसे ही मनिका सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती हैं, वह मिनटों में वायरल हो जाती है। इसी कड़ी में मनिका बत्रा ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपनी मुस्कान का राज बताया है।मनिका बत्रा ने बताया अपनी खुशी का राजमनिका बत्रा ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शुक्रवार सुबह एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मनिका बत्रा बहुत ही क्यूट नजर आ रही हैं। इसके अलावा, मनिका बत्रा ने अपने फेवरेट ब्रेकफास्ट की तस्वीर भी शेयर की है। आपको बता दें कि मनिका का फेवरेट ब्रेकफास्ट पोहा है और उन्हें नाश्ते में पोहा खाना काफी पसंद है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी खुशी का जिक्र करते हुए कैप्शन में मजेदार अंदाज में लिखा, "अरे भाई, आपको इस तरह मुस्कुराने का मौका किसने दिया? मैं - पोहा।" फैंस उनकी इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postपांच साल की उम्र से खेल रही हैं मनिका बत्रामनिका बत्रा ने मात्र 5 साल की उम्र से ही टेबल टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। 8 साल की उम्र में मनिका ने पहली बार अंडर-8 राज्य स्तरीय टूर्नामेंट जीता था। मनिका को साल 2018 में अर्जुन अवॉर्ड और साल 2020 में राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।