मनु भाकर ने की खुद को खेल रत्न दिए जाने की मांग? वायरल ट्वीट की क्या है सच्चाई

मनु भाकर
मनु भाकर की तस्वीर (photo credit: instagram/bhakermanu)

Manu Bhaker viral post: पेरिस ओलंपिक 2024 में दो मेडल जीतने वाली मनु भाकर पेरिस से लौटने के बाद लगातार चर्चा में हैं। एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली मनु भाकर पहली भारतीय हैं। इसी के साथ जब से मनु पेरिस से लौटकर आई हैं। वह किसी ना किसी इवेंट शो में शिरकत करती हुई नजर आ रही हैं।

Ad

मनु ने अपने खेल से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया हुआ है। वह अपनी छुट्टियों को अपने ढंग से एंजॉय कर रही हैं। मनु सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, वह अपने जीवन से जुड़ी चीजों की तस्वीरें और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से मनु को ट्रोल भी किया गया है, उन्होंने सभी ट्रोलर्स का जवाब बड़ी ही सादगी से दिया भी है। वहीं मनु के हालिया पोस्ट से सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि उनका यह पोस्ट उनके एक्स अकाउंट से डिलीट भी कर दिया गया है। आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

मनु के पोस्ट से मचा बवाल

सोशल मीडिया पर मनु भाकर के एक्स अकाउंट के पोस्ट की तस्वीर वायरल हो रही है। इस पोस्ट में लिखा है, ‘मुझे बताएं, क्या मैं ध्यानचंद खेल रत्न के लायक हूं।’ ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड भारत में खिलाड़ियों को दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है। मनु भाकर को अब तक यह अवॉर्ड नहीं मिला है। इस पोस्ट को देखने के बाद उनको सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया।

वहीं कुछ समय बाद मनु का यह एक्स पोस्ट उनके एक्स अकाउंट से डिलीट भी कर दिया गया। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि मनु ने ट्रोल होने के बाद यह पोस्ट डिलीट कर दिया। मनु को इस पोस्ट के लिए ट्रोल किया जा रहा है। मनु के फैंस का कहना है कि यह ट्वीट मनु के मैनेजर या किसी और शख्स ने किया।

याद दिला दें कि निशानेबाज मनु भाकर ने अगस्त में पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रच दिया था। उन्होंने इन खेलों में दो मेडल जीता था। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications