Mary Kom-Karung Onkholer Divorce Matter: अपने खेल की वजह से सुर्खियों में रहने वाली पूर्व भारतीय महान मुक्केबाज मैरी कॉम इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। उनकी शादीशुदा लाइफ में काफी उथल- पुथल मची हुई है। उनके और पति करुंग ओन्खोलर के बीच 20 साल का रिश्ता खत्म होने की खबर है। पिछले कुछ समय से उनके बीच कुछ व्यक्तिगत और राजनीतिक तनाव चल रहे थे।वहीं दोनों को लेकर यह भी खबर सामने आई है कि 42 साल की बॉक्सिंग क्वीन का अफेयर भी चल रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि 2022 में ओन्खोलर के मणिपुर विधानसभा चुनाव में हारने के बाद से उनके रिश्ते में दूरियां आनी शुरू हो गई थीं। दोनों का रिश्ता इस हद तक खराब हुआ कि दोनों अब तलाक लेने वाले हैं।क्या मैरी कॉम पति से लेने वाली हैं तलाक?मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मैरी कॉम और उनके पति करुंग ओन्खोलर दोनों पिछले कुछ समय से अलग रह रहे हैं। दरअसल, ओन्खोलर 2022 के मणिपुर विधानसभा चुनावों में हार गए थे, जिसके बाद से दोनों के बीच तनाव शुरू हो गया था। चुनाव में हार के बाद उनके रिश्ते में भावनात्मक और आर्थिक तनाव आने लगा। खबरों के अनुसार चुनाव के बाद मैरी कॉम अपने चार बच्चों के साथ फरीदाबाद चली गईं। ओन्खोलर दिल्ली में अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ रह रहे हैं। इस दूरी ने उनके रिश्ते को लेकर अटकलों को और बढ़ा दिया है। View this post on Instagram Instagram Postअफेयर की खबर भी आई सामनेमाना जा रहा है कि राजनीति की वजह से ओन्खोलर को लगभग 2-3 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जिससे मैरी कॉम नाराज हो गईं और उनके बीच मनमुटाव बढ़ गया। ऐसी अफवाहें हैं कि मैरी कॉम का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। उनका नाम किसी अन्य मुक्केबाज के पति के साथ जोड़ा जा रहा है। एक सूत्र ने कहा कि मैरी मैम का एक बॉक्सर के पति से अफेयर चल रहा है। हालांकि, ये अभी तक मीडिया रिपोर्ट्स ही हैं और हम किसी भी तरह से इस चीज की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।बता दें कि ओन्खोलर एक फुटबॉल खिलाड़ी रहे हैं और उन्होंने मैरी कॉम को उनके करियर में हमेशा सहयोग दिया है। मैरी कॉम और ओन्खोलर की शादी 2005 में हुई थी। उनके चार बच्चे भी हैं।