घर के बाहर वसुधैव कुटुंबकम, अंदर बड़ा सा मंदिर; देखें नीरज चोपड़ा के आलीशान घर का वीडियो 

नीरज चोपड़ा
नीरज चोपडा और उनके घर की तस्वीर (photo credit: instagram/neeraj____chopra, x.com/KumaarSaagar)

Neeraj Chopra luxury house: हरियाणा के नीरज चोपड़ा ने लगातार 2 ओलंपिक में मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। टोक्यो में गोल्ड मेडल के बाद पेरिस ओलिंपिक में नीरज ने 89.45 मीटर दूर भाला फेंककर देश को सिल्वर मेडल दिलाया। हालांकि, वह गोल्ड मेडल से चूक गए। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था।

Ad

पाकिस्तान को ओलंपिक में 1992 के बाद पहली बार कोई मेडल मिला है। पेरिस ओलंपिक में भारत का गौरव को बढ़ाने वाले नीरज चोपड़ा को खुद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर जीत की बधाई दी थी। आपको बता दें कि गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा करोड़ों के मालिक हैं। वह बहुत ही लग्जरी लाइफ जीते हैं और उनके पास लग्जरी कार का कलेक्शन भी है। इसी कड़ी में आपको हम नीरज के आलीशान घर के बारें में बताएंगे।

आलीशान घर के मालिक हैं नीरज चोपड़ा

पेरिस ओलंपक में भारत को जैवनिल थ्रो में सिल्वर मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा का घर बड़ा ही आलीशान है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि नीरज चोपड़ा का घर बहुत ही शानदार है और बड़ा सा गार्डन पूरी तरह से एक दम सेट और कार की लाइन लगी हुई है। नीरज चोपड़ा के घर के बाहर वसुधैव कुटुंबकम लिखा हुआ है और घर के अन्दर एक बड़ा मंदिर भी बना हुआ है। इससे जाहिर है कि नीरज चोपड़ा धार्मिक पूजा-पाठ में भी आगे हैं।

Ad

कार और बाइक की लगी है लाइन

नीरज चोपड़ा का घर हरियाणा के पानीपत में है। पानीपत स्थित उनके घर में कई लग्जरी कारें हैं और साथ ही स्टाइलिश बाइक भी हैं। उनके पास कुछ हाई-एंड बाइक भी हैं। नीरज को कार और बाइक का बहुत शौक है।

टोक्यों में जीता था गोल्ड मेडल

आपको बता दें कि नीरज के कुत्ते का नाम टोक्यो है, टोक्यो में नीरज ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था। इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने अपने कुत्ते का नाम टोक्यो रखा था। नीरज अपने कुत्ते से बहुत प्यार करते हैं अपने घर के सदस्य की तरह मानते हैं। अब नीरज चोपड़ा अगले खेलों की तैयारियों में अभी से जुट गए हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications