Neeraj Chopra Net Worth: भारत के युवा जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर न सिर्फ अपना बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उनकी नजर इस बार पेरिस ओलंपिक में दूसरा गोल्ड मेडल जीतने पर रहेगी। इस वक्त पूरी दुनिया में उनके नाम का डंका बज रहा है। चोपड़ा पहली बार तब लाइमलाइट में आए थे जब उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए गोल्ड जीता था। अब हर नए गेम के साथ 'गोल्डन बॉय' की फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ रही है।करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं नीरज चोपड़ा View this post on Instagram Instagram Postमीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नीरज चोपड़ा के नेटवर्क 2023 में करीब 4-5 मिलियन डॉलर है। जो 33-35 करोड़ रुपए के बराबर है। उनकी नेट वर्थ लगातार बढ़ रही है। नीरज की नेट वर्थ 2020 में 10 करोड़ थी, फिर 2021 में 20 करोड़ हुई, 2022 में 30 करोड़ थी। प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीतने से लेकर पॉपुलर ब्रांडों के साथ विज्ञापन करने से उनकी संपत्ति में इजाफा हुआ है। अपने खेल की वजह से चोपड़ा ने न केवल देश को मेडल दिलाए बल्कि पद्म श्री और खेल रत्न पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित सरकारी पुरस्कार भी जीते हैं।आलीशान घर से लेकर करोड़ों की कारों तकनीरज चोपड़ा का हरियाणा के पानीपत में तीन मंजिला लग्जरी घर है। ऐसा कहा जाता है कि यह जैवलिन थ्रोअर की अब तक की सबसे महंगी प्रॉपर्टी है। इसके अलावा नीरज को महंगी कार्स और बाइक का शौक है। उनके पास महंगी स्पोर्टस कार फोर्ड मस्टैंग है। इसकी कीमत 93 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपए तक है। इतना ही नहीं बल्कि नीरज ने पिछले साल रेंज रोवर स्पोर्ट भी खरीदी थी। इस लग्जरी एसयूवी की कीमत 1.98 करोड़ से लेकर 2.22 करोड़ तक है। उनकी बाइक कलेक्शन में सबसे महंगी बाइक हार्ले डेविडसन 1200 रोडस्टर है जोकि 11 लाख रुपए की है।इस वजह से देश के बने हीरो View this post on Instagram Instagram Postभारत ओलंपिक में साल 1900 से शिरकत कर रहा है, लेकिन ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स में नीरज से पहले किसी भारतीय ने गोल्ड छोड़िए किसी भी कलर का मेडल नहीं जीता था। नीरज से पहले मिल्खा सिंह और पीटी उषा का अलग-अलग ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहना भारत का बेस्ट परफॉर्मेंस था। टोक्यो ओलंपिक के बाद नीरज चोपड़ा ने 2023 में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी भारत को पहला गोल्ड जिताया था।