नीरज चोपड़ा ने Paris Olympics में जीता सिल्वर मेडल, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड किया अपने नाम

नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम (Photo Credit -@CricCrazyJohns/@Olympics)
नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम (Photo Credit -@CricCrazyJohns/@Olympics)

Neeraj Chopra Won Silver Medal In Paris Olympics : पेरिस ओलंपिक में भारत को एक और मेडल मिल गया है। भारत के नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया है। हालांकि उनसे उम्मीद गोल्ड मेडल की थी लेकिन पाकिस्तान के अरशद नदीम उनसे आगे निकल गए। अरशद नदीम ने अपने दूसरे ही थ्रो में ओलंपिक रिकॉर्ड बना दिया। इसी वजह से नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। नीरज चोपड़ा ने अपना सबसे बेस्ट थ्रो 89.45 मीटर का फेंका। उनके सारे थ्रो फाउल गए थे लेकिन एक बेस्ट थ्रो की वजह से नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया।

Ad

नीरज चोपड़ा ने पहला जो थ्रो किया, वो सही नहीं रहा। उनका शरीर लाइन को टच कर गया और इसी वजह से पहला थ्रो फाउल हो गया। पाकिस्तान के अरशद नदीम का भी पहला थ्रो फाउल हो गया। हालांकि अपने दूसरे थ्रो में अरशद नदीम ने ओलंपिक रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने 92 मीटर का थ्रो फेंका और 16 साल बाद ओलंपिक का रिकॉर्ड तोड़ा। वहीं नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे थ्रो में 89 मीटर से ऊपर का फेंका। नीरज चोपड़ा का तीसरा थ्रो भी सही नहीं रहा। हालांकि उन्होंने टॉप-8 के लिए जरूर क्वालीफाई कर लिया है। दूसरे राउंड में नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो भी सही नहीं रहा। कुल मिलाकर नीरज चोपड़ा के चार में तीन थ्रो फाउल रहे। अरशद नदीम का भी चौथा थ्रो उतना अच्छा नहीं रहा। नीरज चोपड़ा का पांचवां थ्रो भी फाउल रहा। अरशद नदीम भी दोबारा उस तरह का थ्रो नहीं कर सके लेकिन उन्होंने सिर्फ एक ही थ्रो में अपना गोल्ड मेडल पक्का कर लिया था।

Ad

नीरज चोपड़ा नहीं दोहरा सके टोक्यो ओलंपिक का कारनामा

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक के दौरान गोल्ड मेडल जीता था और उस वक्त अरशद नदीम पांचवें पायदान पर रहे थे। हालांकि तबसे लेकर अभी तक अरशद नदीम ने काफी प्रोग्रेस किया है और इस बार ओलंपिक रिकॉर्ड बना दिया। जबकि नीरज चोपड़ा पिछली बार का कारनामा इस बार नहीं दोहरा सके। हालांकि उन्होंने भारत को मेडल जरूर दिलाया लेकिन गोल्ड हासिल नहीं कर सके। उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications