भारत ने इस बार कई स्पर्धाओं में 2024 ओलंपिक कोटा भी हासिल किया।
चीन के हांगझाओ में 19वें एशियन गेम्स का समापन हो गया है। यह एशियन गेम्स भारत के लिए ऐतिहासिक बन गए हैं क्योंकि भारतीय दल ने पहली बार एशियाड में 107 पदक जीतकर 100 पदकों का आंकड़ा पार किया है।
Ad
Ad
Trending
भारत के खाते में 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज मेडल आए। तीरंदाजी, शूटिंग, एथलेटिक्स, क्रिकेट, कबड्डी, हॉकी जैसे खेलों के कारण भारत ने स्वर्ण पदक के मामले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
गोल्ड मेडल विजेता
क्रम संख्या
खिलाड़ी का नाम
खेल का नाम
स्पर्धा
1
ओजस प्रवीण देओतले
तीरंदाजी
कम्पाउंड पुरुष एकल
2
ज्योति सुरेखा वेन्नम
तीरंदाजी
कम्पाउंड महिला एकल
3
ज्योति सुरेखा अदिति गोपीचंद परनीत कौर
तीरंदाजी
कम्पाउंड महिला टीम
4
ओजस प्रवीण देओतले अभिषेक वर्मा
तीरंदाजी
कम्पाउंड पुरुष टीम
5
ज्योति सुरेखा वेन्नम ओजस प्रवीण देओतले
तीरंदाजी
कम्पाउंड मिक्स्ड टीम
6
अविनाश साबले
ऐथलेटिक्स
पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज
7
पारुल चौधरी
ऐथलेटिक्स
महिला 5000 मीटर
8
नीरज चोपड़ा
ऐथलेटिक्स
पुरुष जैवलिन थ्रो
9
अन्नू रानी
ऐथलेटिक्स
महिला जैवलिन थ्रो
10
मुहम्मद अनस एमोज जेकब मुहम्मद अजमल राजेश रमेश
ऐथलेटिक्स
4 गुणा 400 मीटर रीले
11
तेजिंदर पाल तूर
ऐथलेटिक्स
पुरुष शॉट पुट
12
सात्विक साईंराज चिराग शेट्टी
बैडमिंटन
पुरुष डबल्स
13
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम
क्रिकेट
पुरुष क्रिकेट
14
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
क्रिकेट
महिला क्रिकेट
15
भारतीय पुरुष हॉकी टीम
हॉकी
पुरुष हॉकी
16
सुदीप्ति हाजेला दिव्यकृति सिंह हृदय विपुल अंशु अग्रवाल
घुड़सवारी
ड्रेसेज टीम
17
भारतीय कबड्डी टीम (पुरुष)
कबड्डी
पुरुष कबड्डी
18
भारतीय कबड्डी टीम (क्रिकेट)
कबड्डी
महिला कबड्डी
19
अर्जुन सिंह चीमा सरबजोत सिंह शिवा नरवाल
निशानेबाजी
10 मीटर एयर पिस्टर टीम पुरुष
20
ऐश्वर्य प्रताप दिव्यांश पंवार रुद्रांक्ष पाटिल
निशानेबाजी
10 मीटर एयर रायफल टीम पुरुष
21
सुरेश स्वपनिल ऐश्वर्य प्रताप तोमर अखिल शेओरां
निशानेबाजी
50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन पुरुष
22
जोरावर सिंह किनान डेरियस पृथ्वीराज
निशानेबाजी
ट्रैप पुरुष टीम
23
पलक
निशानेबाजी
10 मीटर महिला एकल एयर पिस्टल
24
मनु भाकर ईशा सिंह रिदम सांगवान
निशानेबाजी
25 मीटर महिला टीम पिस्टल
25
सिफ्त कौर
निशानेबाजी
50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन महिला एकल
26
सौरव घोषाल हरिंदर पाल सिंह अभय सिंह महेश मंगाओकर
स्क्वॉश
पुरुष टीम
27
दीपिका पल्लीकल कार्तिक हरिंदर पाल सिंह
स्क्वॉश
मिक्स्ड डबल्स
28
रोहन बोपन्ना ऋतुजा भोंसले
टेनिस
मिक्स्ड डबल्स
Ad
कुछ स्पर्धाओं में भारत को गोल्ड की पक्की उम्मीद थी। क्रिकेट, हॉकी, कबड्डी, पुरुष जैवलिन थ्रो से स्वर्ण पदक की प्रबल उम्मीद थी। वहीं निशानेबाजी से कुछ गोल्ड मेडल की आशा थी लेकिन इस बार बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत के शूटर्स ने 7 गोल्ड देश की झोली में डाल दिए। बैडमिंटन में सात्विक और चिराग की जोड़ी ने देश को एशियाड का पहला गोल्ड मेडल दिलाया। तीरंदाजी में भी कम्पाउंड वर्ग में भारतीय दल ने 5 स्वर्ण पदक जीतकर सभी को खुश कर दिया। एथलेटिक्स में रीले टीम, अविनाश साबले का गोल्ड काफी हद तक पक्का था लेकिन पारुल चौधरी ने 5000 मीटर दौड़ में आखिरी चंद सेकेंड में जोर लगाकर अपना सिल्वर गोल्ड में बदल दिया। वहीं कुश्ती और वेटलिफ्टिंग की स्पर्धाओं में गोल्ड की आस इस बार पूरी नहीं हो पाई।
भारत ने निशानेबाजी में 9 सिल्वर मेडल हासिल किए। कुछ मुकाबलों में बेहद नजदीकी अंतर से भारतीय शूटर्स गोल्ड मेडल से रह गए। सेलिंग, वुशू, में भारत को सिल्वर मेडल उम्मीद से हटकर मिले तो पुरुष बैडमिंटन टीम पहली बार रजत पदक जीतने में कामयाब रही। पुरुष जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा के गोल्ड के साथ ही किशोर जेना के सिल्वर मेडल ने जैवलिन में भारत की बादशाहत साबित की।
क्रम संख्या
खिलाड़ी/ टीम
खेल
स्पर्धा
1
अदिति गोपीचंद
तीरंदाजी
कम्पाउंड महिला एकल
2
अंकिता भगत भजन कौर सिमरनजीत कौर
तीरंदाजी
रिकर्व महिला टीम
3
गुलवीर सिंह
ऐथलेटिक्स
पुरुष 10 हजार मीटर
4
जिनसन जॉनसन
ऐथलेटिक्स
पुरुष 1500 मीटर
5
प्रवीण चितरावेल
ऐथलेटिक्स
पुरुष ट्रिपल जम्प
6
प्रीति
ऐथलेटिक्स
महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज
7
विद्या रामराज
ऐथलेटिक्स
महिला 400 मीटर बाधा दौड़
8
सीमा पुनिया
ऐथलेटिक्स
डिस्कस थ्रो
9
नंदिनी आगासारा
ऐथलेटिक्स
महिला हैप्टैथलॉन
10
किरण बालियान
ऐथलेटिक्स
महिला शॉट पुट
11
मंजू रानी राम बाबू
ऐथलेटिक्स
35 किलोमीटर मिक्स्ड टीम पैदल चाल
12
एच एस प्रणॉय
बैडमिंटन
पुरुष एकल
13
नरेंदर
मुक्केबाजी
पुरुष 92 + किलोग्राम वर्ग
14
निकहत जरीन
मुक्केबाजी
महिला 45-50 किलोग्राम
15
प्रीति
मुक्केबाजी
महिला 50-54 किलोग्राम
16
परवीन
मुक्केबाजी
54-57 किलोग्राम
17
अर्जुन सिंह सुनील सिंह
कनोइंग
पुरुष कनोई 1000 मीटर डबल
18
अंशु अग्रवाल
घुड़सवाली
ड्रेसेज एकल
19
महिला हॉकी टीम
हॉकी
महिला हॉकी
20
आर्यनपाल सिंह आनंदकुमार सिद्धांत राहुल विक्रम इंगले
स्केटिंग
पुरुष स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर टीम
21
संजना भाटुला कार्तिका जगदीश्वरन हीरल साढ़ू आरती राज
स्केटिंग
महिला स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर टीम
22
जसविंदर सिंह भीम सिंह पुनीत कुमार आशीष
रोइंग
पुरुष फोर
23
बाबू लाल यादव राम लेख
रोइंग
पुरुष पेयर
24
सतनाम सिंह परमिंदर सिंह जकार खान सुखमीत सिंह
रोइंग
पुरुष क्वाड्रपल स्कल
25
विष्णु सर्वनन
सेलिंग
पुरुष डिंघी
26
ईबाद अली
सेलिंग
पुरुष विंडसर्फर
27
सेपाक टकरा महिला टीम
सेपाक टकरा
महिला टीम
28
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर
निशानेबाजी
10 मीटर एयर रायफल
29
किनन डेरियस
निशानेबाजी
पुरुष ट्रैप एकल
30
आशी चौकसे
निशानेबाजी
50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन महिला एकल
31
अंगदवीर सिंह गुरजोत सिंह अनंत जीत सिंह
निशानेबाजी
स्कीट पुरुष टीम
32
आदर्श सिंह अनीष विजयवीर सिद्धू
निशानेबाजी
25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम पुरुष
33
रमिता
निशानेबाजी
10 मीटर एयर रायफल महिला
34
अनहत सिंह अभय सिंह
स्क्वॉश
मिक्स्ड डबल्स
35
दीपिका पल्लीकल तन्वी खन्ना जोशना चिनप्पा अनहत सिंह
स्क्वॉश
महिला टीम
36
सुतीर्था मुखर्जी आयहिका मुखर्जी
टेबल टेनिस
महिला डबल्स
37
सुनील कुमार
कुश्ती
87 किलोग्राम ग्रीको रोमन पुरुष
38
अमन
कुश्ती
57 किलोग्राम पुरुष फ्रीस्टाइल
39
अंतिम
कुश्ती
53 किलोग्राम महिला फ्रीस्टाइल
40
सोनम
कुश्ती
62 किलोग्राम महिला फ्रीस्टाइल
41
किरण
कुश्ती
76 किलोग्राम महिला
एथलेटिक्स में भारत के खाते में 9 कांस्य पदक आए। कुश्ती में इनकी संख्या 4 रही। भारत ने इस बार 41 कांस्य पदक जीते जो एशियाड में देश के लिए सर्वाधिक हैं। इससे पहले 2014 के इंचियोन खेलों में 36 ब्रॉन्ज भारत के खाते में आए थे। भारतीय दल इस बार पदक तालिका में चीन, जापान और दक्षिण कोरिया के बाद चौथे स्थान पर रहा।
×
Feedback
Why did you not like this content?
Was this article helpful?
Thank You for feedback
About the author
Hemlata Pandey
Sports Enthusiast..formerly worked for two major media houses. Want to pen down all the happenings from the world of sports, in Hindi, for the sports lover around the country.