Asian पैरा गेम्स 2023 : चौथे दिन भारत ने 80 पदकों का आंकड़ा किया पार, अब नजरें पहली बार शतक लगाने पर

भारत के सिद्धार्थ बाबू निशानेबाजी की मिक्स्ड स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने के बाद। (सौ. - worldshootingparasport.org)
भारत के सिद्धार्थ बाबू निशानेबाजी की मिक्स्ड स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने के बाद। (सौ. - worldshootingparasport.org)

चौथे पैरा एशियन गेम्स (Asian Para Games 2022) के चौथे दिन भारत की झोली में 3 गोल्ड आये और भारतीय खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से कुल पदक संख्या 80 के पार पहुंचा दी है। यह भारत का अभी तक हुए पैरा एशियन गेम्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत को सर्वाधिक पदक एथलेटिक्स में ही मिले हैं।

Ad
Ad

पुरुष शॉट पुट F46 वर्ग में भारत के सचिन सरजेराव ने 16.03 मीटर के थ्रो के साथ नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड मेडल जीता। इसी स्पर्धा में भारत के रोहित कुमार को ब्रॉन्ज मेडल मिला। पुरुष 100 मीटर T35 वर्ग में भारत के ठाकुर नारायण ने 14.37 सेकेंड्स में दौड़ पूरी की और कांस्य पदक हासिल किया। वहीं पुरुष 100 मीटर T37 कैटेगरी में श्रेयांश त्रिवेदी ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रहे। महिलाओं की 200 मीटर T12 दौड़ में भारत की सिमरन ने रजत पदक जीता। महिला शॉट पुट F34 वर्ग में भारत की भाग्यश्री जाधव को सिल्वर मेडल मिला। पुरुष शॉट पुट F55 वर्ग में भारत के मुत्थुराजा ने कांस्य पदक जीता जबकि पुरुष डिस्कस थ्रो F11 वर्ग में मोनू घंघास को सिल्वर मेडल हासिल हुआ।

Ad

भारत को तीरंदाजी के मिक्स्ड टीम ईवेंट में राकेश कुमार और शीतल देवी की जोड़ी ने गोल्ड मेडल दिलाने में कामयाबी हासिल की। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में चीन को 151-149 से हराया। पुरुष डबल्स W1 वर्ग में नवीन दलाल और मोहम्मद आदिल नाजिर की जोड़ी ने कांस्य पदक दिलाया।

Ad

वहीं निशानेबाजी में भारत को एक और गोल्ड प्राप्त हुआ। मिक्स्ड 50 मीटर रायफल प्रोन SH1 वर्ग में भारत के सिद्धार्थ बाबू ने नया गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए पहला स्थान पाया। भारत की अवनी लेखड़ा इस ईवेंट में आठवें स्थान पर रहीं। अवनी ने गेम्स के पहले दिन भारत को निशानेबाजी में ही स्वर्ण पदक दिलाया था। चेस में भारत की हिमांशी राठी को कांस्य पदक मिला।

बैडमिंटन में कांसे की बारिश

बैडमिंटन में महिला सिंगल्स SL4 स्पर्धा में भारत की वैष्णवी पुनेयानी ने कांस्य पदक जीता। महिला सिंगल्स SL3 कैटेगरी में भारत की मनदीप कौर और मानसी जोशी ने भी भारत को कांस्य पदक दिलाए। वहीं मिक्स्ड डबल्स SH6 वर्ग में भारत के शिवराजन और नित्या श्री की जोड़ी को भी कांस्य पदक हासिल हुआ। मिक्स्ड डबल्स SL3-SU5 कैटेगरी में भारत के नीतेश कुमार-तुलसीमती मुरुगेशन एवं प्रमोद भगत-मनीषा रामदास की जोड़ियां सेमिफाइनल में अपने मुकाबले हार गईं और दोनों जोड़ियों को ही कांस्य पदक मिले।

फिलहाल 18 गोल्ड, 23 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज मेडल समेत कुल 82 पदक लेकर भारत पदक तालिका में 8वें नंबर पर है। चीन 157 गोल्ड समेत 393 मेडल लेकर पहले नंबर पर है जबकि ईरान दूसरे और जापान तीसरे स्थान पर हैं।

Edited by Prashant
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications