मनु भाकर को मिला खेल रत्न अवॉर्ड, ओलंपिक में इतिहास रचने वाले इन एथलीट्स को भी किया गया सम्मानित

मनु भाकर को खेल रत्न अवॉर्ड (Photo Credit -@rashtrapatibhvn)
मनु भाकर को खेल रत्न अवॉर्ड (Photo Credit -@rashtrapatibhvn)

Manu Bhaker Receive Khel Ratna Award : भारत के लिए एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली शूटर मनु भाकर को खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में हुए एक समारोह में मनु भाकर समेत कुल चार खिलाड़ियों को खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मनु भाकर के अलावा वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले डी गुकेश, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले हाई जंपर प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न से सम्मानित किया गया है।

Ad

मनु भाकर को दो ओलंपिक मेडल जीतने के लिए मिला खेल रत्न अवॉर्ड

मनु भाकर की अगर बात करें तो उन्होंने पेरिस ओलंपिक के दौरान इतिहास रच दिया था। उन्होंने एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने का कारनामा किया था। उन्होंने सिंगल और मिक्स्ड डबल स्पर्धा में मेडल अपने नाम किया था। इसके साथ ही वो भारत की इकलौती ऐसी एथलीट बन गई हैं जिन्होंने एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने का कारनामा किया हो।

मनु भाकर के खेल रत्न अवॉर्ड को लेकर विवाद भी देखने को मिला था। ऐसा कहा जा रहा था कि उन्होंने पुरस्कार के लिए अपना नामांकन नहीं किया था और ना ही खेल मंत्रालय ने इस पर कोई अपनी तरफ से संज्ञान लिया था। जिस पर मनु भाकर के पिता ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। बाद में मनु भाकर ने इस पूरे मामले पर सफाई भी दी थी और कहा था कि उनका काम देश के लिए सिर्फ पदक जीतना है। हालांकि अब उन्हें मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड मिल चुका है।

Ad

वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश को भी किया सम्मानित

खेल रत्न अवॉर्ड जीतने वाले अगर अन्य खिलाड़ियों की बात करें तो हरमनप्रीत सिंह ने अपनी कप्तानी में भारत को कांस्य पदक दिलाया था। वहीं हाई जंपर प्रवीण कुमार ने 2024 पेरिस पैरालंपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इसके अलावा डी गुकेश ने सबसे कम उम्र में वर्ल्ड चेस चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। इन प्लेयर्स के अलावा 34 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। जबकि 5 कोचों को द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिला है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications