दूध वाले की बेटी का बड़ा कमाल, Paris Olympics में मेडल की जगाई उम्मीद, भारत का तिरंगा लहराने के काफी करीब

Sneha
Who is Ankita Bhakat
अंकिता भकत (Photo Credit - Instagram/ankitabhakat)

Paris Olympic 2024 Ankita Bhakat: पेरिस ओलंपिक का आधिकारिक आगाज 26 जुलाई से हो गया है। भारत के 117 खिलाड़ी इस इवेंट में भाग ले रहे हैं और अपना बेस्ट प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। लेकिन कुछ खेल 24 जुलाई से ही शुरू हो गए थे। जिसमें भारत ने आर्चरी के साथ अपने अभियान का आगाज किया। इस दौरान दोनों भारतीय टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और टॉप-4 पर रहते हुए सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। युवा अंकिता भकत की अगुवाई में भारतीय महिला टीम ने 1983 अंक हासिल किए। वह इस समय सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं. उनके संघर्षों की कहानी सुनकर हर कोई हैरान है।

Ad

अंकिता भकत की दिल छू लेने वाली कहानी

पश्चिम बंगाल की रहने वाली अंकिता भकत ने अपनी मेहनत के दम पर पूरे देश में अपना नाम रोशन कर दिया है। वह महिला व्यक्तिगत स्पर्धा से पहले 11वीं वरीयता प्राप्त कर चुकी हैं। उन्होंने 666 स्कोर बनाया, जो उनका सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। अंकिता भकत पश्चिम बंगाल के कोलकाता के चिड़िया मोड़ की रहने वाली हैं। आर्थिक रूप से कमजोर रहीं अंकिता कभी उधार के तीर-धनुष से प्रैक्टिस करती थीं। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, पिता दूध बेचकर जैसे-तैसे घर चलाते थे। लेकिन आज में पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी हैं।

Ad

18 साल की उम्र में ही छोड़ी अपनी छाप

केवल 18 साल की उम्र में अंकिता ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अमेरिका के यांकटन में वर्ल्ड तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में भाग लिया था। जिसके बाद से आज तक उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने 2017 में एशिया कप और राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में फाइनल तक का सफर तय किया। इसके अलावा उन्होंने खेलो इंडिया महिला नेशनल रैंकिंग में अपना पहला गोल्ड मेडल जीता था। वह एशियाई चैंपियनशिप में 3 मेडल जीत चुकी हैं. इसके अलावा अंकिता मिश्रित टीम में 2017 वर्ल्ड चैंपियन, 2022 एशियाई खेलों में टीम रिकर्व ब्रॉन्ज मेडल विजेता हैं।

ओलंपिक मेडल जीतना नहीं होगा आसान

क्वार्टर फाइनल मैच में भारत महिला टीम का सामना फ्रांस या नीदरलैंड्स से हो सकता है। ऐसे में अगर भारत महिला टीम में अपना क्वार्टर फाइनल जीत जाती है तो उसका सामना मौजूदा चैंपियन साउथ कोरिया से हो सकता है। बता दें, साउथ कोरिया को इस खेल में हराना काफी मुश्किल माना जाता है। ऐसे में भारतीय टीम को मेडल जीतने के लिए दमदार प्रदर्शन दिखाना होगा।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications