Paris Olympics 2024 Fatal Disease Alert: पेरिस में 24 जुलाई से ओलंपिक खेलों की शुरूआत हो गई है। 26 जुलाई (कल) को पेरिस ओलंपिक की ओपंनिग होगी। ओलंपिक में दुनियाभर के एथलीट्स मेडल के लिए अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। लाखों की संख्या में दर्शक भी आने वाले हैं। दर्शक और वीआईपी गेस्ट को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में पेरिस से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। पेरिस ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया की वॉटर पोलो टीम की खिलाड़ी एक खतरनाक बीमारी का शिकार हो गई है। इसके बाद खेलों के महाकुंभ के शुरू होने से पहले ही हेल्थ अलर्ट जारी हो गए हैं।कौन सी बीमारी का हुई शिकार?पेरिस ओलंपिक में जिस खतरनाक बीमारी ने दस्तक दी है वो कोई और नहीं बल्कि कोविड-19 है। टोक्यो ओलंपिक एक साल आगे बढ़ा था इस बीमारी के कारण और 2021 में आयोजन के बावजूद 40 केस सामने आए थे। अब पेरिस ओलंपिक में कोविड-19 का पहला केस सामने आया है। ऑस्ट्रेलिया की वॉटर पोलो टीम की एक खिलाड़ी इस बीमारी से ग्रसित हो गई है। जब इस महिला खिलाडी को इस बात का पता चला तो उसने खुद को टीम से अलग कर लिया।हालांकि ग्रसित महिला खिलाड़ी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। आपको बता दें कि 2 सप्ताह पहले टूर डे फ्रांस (साइक्लिंग) टूर्नामेंट के दौरान 5 एथलीट्स कोविड पॉजिटिव पाए गए थे।पॉजीटिव एथलीट में दो बार ओलंपिक मेडल जीत चुके राइडर माइकल मॉर्कोव भी शामिल थे। कोविड पॉजिटिव होने के बाद उन्होंने पेरिस ओलंपिक से अपना नाम वापस ले लिया था। कोविड 19 की वजह से पूरी दुनिया में हाहाकार मच गया था और हर जगह भयावह स्थिती थी। दुनियाभर में इससे करीब 70 लाख से भी ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। View this post on Instagram Instagram Postमहिला खिलाड़ियों को अकेले बाहर ना जाने की दी सलाहपेरिस ओलंपिक की वजह से पूरा फ्रांस हाई अलर्ट पर है। सिक्योरिटी की हाई व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद पेरिस ओलंपिक से 4 दिन पहले फ्रांस में एक ऑस्ट्रेलियाई लड़की के साथ गैंग रेप जैसी शर्मनाक घटना सामने आई थी। जिसके बाद पेरिस के मेयर ने खासतौर से महिला खिलाड़ियों को सलाह दी है कि वो अकेले बाहर ना जाएं और साथ ही उन्हें टीम की ड्रेस नहीं पहनने की भी सलाह दी गई है।