दिग्गज भारतीय खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, Paris Olympics 2024 में आखिरी बार आएंगे नजर

पीआर श्रीजेश ने किया संन्यास का ऐलान (Photo Credit - @asia_hockey)
पीआर श्रीजेश ने किया संन्यास का ऐलान (Photo Credit - @asia_hockey)

PR Srijesh Retires From Hockey : पेरिस ओलंपिक 2024 के आगाज से पहले भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा कर दी है। पीआर श्रीजेश ने कहा है कि पेरिस ओलंपिक उनका आखिरी इवेंट होगा और इसके बाद वो हॉकी से रिटायरमेंट ले लेंगे।

Ad

पीआर श्रीजेश काफी लंबे समय से भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा हैं और टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। उनकी कप्तानी में ही भारत ने 2016 के रियो ओलंपिक में हिस्सा लिया था। उन्होंने 2006 में टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू किया था और कुल मिलाकर 328 मुकाबले भारतीय हॉकी टीम के लिए खेले। भारत ने 2020 के टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था और पीआर श्रीजेश का योगदान इसमें काफी अहम रहा था। उन्होंने भारत को 80 साल बाद मेडल जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

पीआर श्रीजेश ने सोशल मीडिया पर लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट

पीआर श्रीजेश ने सोशल मीडिया के जरिए अपने संन्यास का ऐलान किया है। उन्होंने एक लंबा पोस्ट लिखा और कहा,

मैं इंटरनेशनल हॉकी के अपने आखिरी पड़ाव पर हूं। मेरा दिल इसके लिए काफी आभारी है। अब तक का मेरा सफर काफी असाधारण रहा है। मेरी फैमिली, साथी खिलाड़ियों, कोच और फैंस से मुझे जो सपोर्ट मिला उसके लिए मैं उनका हमेशा आभारी रहुंगा। मुझे अभी भी याद है, मेरी पहली किट खरीदने के लिए मेरे पिता ने गाय तक बेच दी थी। उनके त्याग ने मेरे अंदर एक आग पैदा कर दी, जिससे मेरे अंदर कड़ी मेहनत करने और बड़े सपने देखने का जज्बा पैदा हुआ। टोक्यो 2020 के ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतना हमारे लिए काफी गर्व की बात रही। वो एक सपने के सच होने जैसा था। जो खुशी के आंसू और आनंद मिला था, वो काफी शानदार था।

आपको बता दें कि पीआर श्रीजेश एशियन गेम्स और बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। उन्होंने भारत को कई सारे मैचों में अपनी गोलकीपिंग के दम पर जीत दिलाई है। वो जरुर चाहेंगे कि अपने करियर का समापन ओलंपिक मेडल के साथ किया जाे और इस बार इंडिया गोल्ड मेडल जीते।न ओलंपिक मेडल के साथ किया जाे और इस बार इंडिया गोल्ड मेडल जीते।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications