श्रीजेश को मिलने वाला है एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर वाला सम्मान, हॉकी इंडिया का बड़ा फैसला

vishal
PR Sreejesh Jersy Number 16
श्रीजेश का जर्सी नंबर होगा रिटायर (X/@mufaddal_vohra)

PR Sreejesh Jersy Number Retired: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया था। इस बार ओलंपिक में टीम इंडिया के गोलकीपर पीआर श्रीजेश का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था। श्रीजेश के सामने विपक्षी टीम को गोल करने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इस दौरान श्रीजेश ने टीम इंडिया के लिए काफी गोल भी बचाए थे। भारतीय हॉकी टीम को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने में गोलकीपर पीआर श्रीजेश की अहम भूमिका रही। पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद श्रीजेश ने संन्यास का ऐलान कर दिया था। वहीं अब हॉकी इंडिया ने पीआर श्रीजेश को बड़ा सम्मान देने की घोषणा की है।

Ad

श्रीजेश की जर्सी होगी रिटायर

पीआर श्रीजेश ने काफी लंबे समय तक भारतीय हॉकी टीम के लिए अपनी सेवाएं दी हैं। लेकिन अब वो हॉकी टीम में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। दूसरी तरफ अब हॉकी इंडिया श्रीजेश को एमएस धोनी और पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की तरह सम्मानित करने वाला है।

Ad

दरअसल हॉकी इंडिया के जनरल सेक्रेटरी भोलानाथ सिंह ने कहा कि,

श्रीजेश के सम्मान में राष्ट्रीय टीम से 16 नंबर की जर्सी को रिटायर कर दिया जाएगा।

बता दें, श्रीजेश जब तक भारतीय हॉकी टीम के लिए खेले 16 नंबर की जर्सी पहनकर खेले। अब उनके जर्सी नंबर को भारतीय हॉकी टीम से रिटायर कर दिया जाएगा।

धोनी-सचिन की भी हो चुकी है जर्सी रिटायर

क्रिकेट की दुनिया के सबसे महान बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर के रिटायरमेंट के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनके जर्सी नंबर को क्रिकेट टीम इंडिया से रिटायर कर दिया था। सचिन के सम्मान में बीसीसीआई ने ये बड़ा फैसला लिया था। बता दें, मास्टर ब्लास्टर टीम इंडिया के लिए 10 नंबर की जर्सी पहनकर खेला करते थे।

अब टीम इंडिया में आने वाले समय में भी 10 नंबर की जर्सी पहनकर कोई खिलाड़ी नहीं खेल पाएगा। इसके बाद जब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था, तब भी बीसीसीआई ने धोनी की नंबर 7 की जर्सी को क्रिकेट टीम से रिटायर कर दिया था। ठीक वैसे ही अब हॉकी इंडिया श्रीजेश को सम्मानित करने वाली है।

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications