बैडमिंटन कोर्ट पर उतरीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , स्टार प्लेयर साइना नेहवाल से हुआ सामना, जमकर वायरल हो रहा Video

Sneha
President Droupadi Murmu Playing Badminton
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेलती नजर आ रही हैं (Photo Credit - X @rashtrapatibhvn)

President Droupadi Murmu Playing Badminton: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वह इस वीडियो में भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेलती नजर आ रही हैं। उन्होंने राष्ट्रपति भवन स्थिति बैडमिंटन कोर्ट में नेहवाल के साथ मैत्री मैच खेला है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 66 साल की द्रौपदी मुर्मू की फिटनेस देखक फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनकी ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है।

Ad

राष्ट्रपति मुर्मू ने शेयर की कुछ फोटोज

Ad

राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पोस्ट के जरिए कुछ फोटो शेयर किए। इनमें वह साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेलती हुई नजर आ रही हैं। इस पोस्ट में लिखा गया कि राष्ट्रपति का खेलों के प्रति स्वाभाविक प्रेम तब देखने को मिला, जब उन्होंने राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में दिग्गज खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला। राष्ट्रपति का ये कदम भारत के बैडमिंटन-पावर हाउस के रूप में उभरने को ध्यान में रखते हुए है, जिसमें महिला खिलाड़ी विश्व मंच पर बड़ा प्रभाव डाल रही हैं।

राष्ट्रपति में कल भाषण देंगी नेहवाल

Ad

राष्ट्रपति मुर्मू के इस पोस्ट में आगे बताया गया कि पद्म पुरस्कार विजेताओं की ‘उनकी कहानी-मेरी कहानी’ भाषण श्रृंखला के हिस्से के रूप में, पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित एक प्रतिष्ठित भारतीय खिलाड़ी सुश्री साइना नेहवाल कल राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में एक भाषण देंगी और दर्शकों से बातचीत करेंगी।

कौन हैं साइना नेहवाल?

दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का जन्म 17 मार्च 1990 में हरियाणा में हुआ. इसके बाद उनका परिवार हैदराबाद चला गया। साइना भारत के लिए ओलंपिक में मेडल लाने वाली पहली बैडमिंटन खिलाड़ी हैं. साइना ने भारत के लिए कॉमनवेल्थ मेडल, एशियन गेम्स मेडल समेत कई नामी बैडमिंटन चैंपियनशिप अपने नाम की। साल 2018 में साइना ने अर्जुन पुरस्कार विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप से शादी की। बता दें, साइना ने 8 साल की उम्र से ही बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया था. साइना की मां भी स्टेट लेवल बैडमिंटन प्लेयर थीं। अपनी मां का सपना साइना ने पूरा किया और देश का नाम पुरी दुनिया में रोशन किया।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications