Sania Mirza beautiful pics cricketer wife love reaction: दिग्गज टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा भले ही अपने खेल से दूर हों लेकिन वह सुर्खियों से खुद को दूर नहीं रख पाती हैं। टेनिस से रिटायरमेंट लेने के बाद भी उनकी लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। सानिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, क्योकि उनकी कमाई का एक जरिया सोशल मीडिया भी है। इंस्टाग्राम पर वह कोलैबोरेशन और प्रमोशन के जरिए कमाई करती हैं।सानिया की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं, फिट बॉडी के लिए वह रोजाना जिम और हेल्दी डाइट लेती हैं। इस बात का अंदाजा उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी से लगता है। सानिया अक्सर ही अपनी जिम, लंच, ब्रेकफास्ट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसी के साथ शुक्रवार को सानिया ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है, जिस पर उनके फैंस के साथ- साथ एक खास शख्स ने भी उनकी पोस्ट पर प्यार लुटाया है।सानिया ने खास अंदाज में शेयर की तस्वीरसानिया मिर्जा ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पोस्ट शेयर की है, उस पोस्ट में उन्होंने अपनी तीन तस्वीर साझा की है। तस्वीरें देखकर लग रहा है कि सानिया किसी इवेंट में शामिल हुई हैं। सानिया ने पिंक कलर की कोर्ड ड्रेस पहन रखी है। सानिया इस लुक में बेहद ग्लेमरस लग रही हैं। फैंस भी सानिया की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postसानिया की खूबसूरत तस्वीरें देख फैंस के साथ क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की पत्नी शीतल उथप्पा भी खुद को रोक ना पाईं। उन्होंने सानिया की इस पोस्ट पर कमेंट बॉक्स में लव इमोजी शेयर कर प्यार लुटाया। वहीं कुछ फैंस सानिया को नसीहत भी दे रहे हैं कि नजरबंद लोगों से वह खुद को बचाकर रखें। सानिया की पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट कर लिखा कि माशाअल्लाह नजरबंद लोगों से खुद को बचाएं।सानिया मिर्जा की पोस्ट पर रॉबिन उथप्पा की पत्नी ने लुटाया प्यार (photo credit: instagram/mirzasaniar)इसी साल हुआ सानिया मिर्जा का तलाकसाल की शुरुआत में ही सानिया के जीवन मे काफी उथल- पुथल देखने को मिली। साल 2024 की जनवरी में ही सानिया का अपने पति शोएब मलिक से तलाक हुआ था। हालांकि तलाक के बाद सानिया ने खुद के साथ- साथ अपने बेटे को भी बखूबी संभाला हैं।