Fans react on Saina Nehwal Pics: भारतीय शटलर साइना नेहवाल किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। साइना उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने भारतीय महिला बैडमिंटन को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई। उन्हें भारतीय महिला बैडमिंटन की पहली ‘पोस्टर गर्ल’ भी कहा जाता है। साइना नेहवाल अपने शानदार खेल के लिए जानी जाती हैं। यह खिलाड़ी अपने बेबाक बयानबाजी के लिए भी काफी फेमस है। साइना हर मुद्दे पर अपनी बात को खुलकर रखती हैं।साइना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और फैंस भी मौका पाते ही अपनी पसंदीदा खिलाड़ी से मन की बात कह देते हैं। इस बीच शुक्रवार शाम साइना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की, जिस पर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।फैंस ने साइना नेहवाल की तस्वीरों पर लुटाया प्यारसाइना नेहवाल ने शुक्रवार शाम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपनी चार तस्वीरें साझा की हैं। सभी तस्वीरों में साइना अलग-अलग पोज देती हुई नजर आ रही हैं। साइना पिंक कलर की सिंपल-सोबर ड्रेस में गजब की खूबसूरत लग रही हैं। फैंस भी उनकी इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। कोई साइना की खूबसूरती की तारीफ कर रहा है, तो कोई उनकी ड्रेस की। View this post on Instagram Instagram Postएक फैन ने साइना नेहवाल की तारीफ करते हुए लिखा, "साइना नेहवाल मैम, आप बैडमिंटन क्वीन हैं और दिन पर दिन और यंग होती जा रही हो। आप दुनिया की रानी हैं।" एक अन्य फैन ने साइना नेहवाल के खेल की तारीफ करते हुए कमेंट किया, "अब तक की सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी।"साइना नेहवाल की पोस्ट पर फैंस ने किए कमेंट (photo credit: instagram/nehwalsaina)आठ साल की उम्र से खेलना शुरू कर दिया थागौरतलब है कि साइना नेहवाल का जन्म हरियाणा के हिसार जिले में 17 मार्च 1990 को हुआ था। साइना को बचपन से ही इस खेल में रुचि थी। दरअसल, साइना की मां भी बैडमिंटन खिलाड़ी थीं और उन्होंने राज्य स्तर पर बैडमिंटन खेला है। साइना अपनी मां को खेलते हुए देखती थीं। साइना ने आठ साल की उम्र में ही बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने 2012 में लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा था। इसके अलावा, साइना ओलंपिक में मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी भी बनी थीं।