Indian badminton player Saina Nehwal: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को अपने बेबाक बयानों के लिए जाना जाता है। कोई भी मुद्दा हो साइना नेहवाल अपनी बात को खुलकर रखती हैं, हाल ही में उनका एक बयान चर्चा में आया था जिसमें उन्होंने भारतीय क्रिकेटर्स को लेकर बड़ी बात कही थी। वहीं हाल ही में ही शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में भी साइना की कई बातें लगातार सुर्खियों में बनी रहीं। अब एक बार फिर एक और पॉडकास्ट में अपने खेल बैडमिंटन से जुड़े अन्य खिलाड़ियों की समस्या को उन्होंने उजागर किया।बैडमिंटन के बारे में साइना नेहवाल ने बताई बड़ी बातहाल ही में प्रतीक के पॉडकास्ट में साइना नेहवाल अपने पति पारुपल्ली कश्यप के साथ शामिल हुईं। जहां उन्होंने अपने खेल बैडमिंटन के बारे में कई बातें बताईं। शो के दौरान साइना ने बताया कि जो बच्चे बैडमिंटन में अपना भविष्य बना रहे हैं, नेशनल लेवल पर खेल रहे हैं। वह सभी बच्चे अपना पैसा लगाकर खेल रहे हैं उन्हें सरकार की तरफ से कोई पैसा नहीं मिलता है। वहीं अगर आप टॉप 60,70 में नहीं तो आपके पास फंडिग ही नहीं होगी तो बच्चे कैसे खेल पाएंगे। आप 30- 35 लाख रूपए हर साल खर्च करेंगे तब ही खेल पाएंगे। अगर आपको कोच चाहिए तो अलग से इन्वेस्ट करो। बेसिक मतलब खेल की शुरूआत में आपको करना ही पड़ेगा।। View this post on Instagram Instagram Postसाइना ने कई युवाओं को बैडमिंटन खेलने के लिए प्रेरित किया है। साइना ने एक शो के दौरान बताया था कि जब मैंने खेलना शुरू किया था तो मुझे कोई बताने वाला नहीं था। मैंने आठ साल की उम्र में खेलना शुरू किया था। मैंने खुद से ही अपना रास्ता तय किया।बैडमिंटन की बजाय मैं टेनिस में ज्यादा अच्छा कर सकती थी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल कहती हैं कि अगर बैडमिंटन खेलने की बजाए वह टेनिस खेलतीं तो ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर सकती थीं। बता दें कि साइना नेहवाल ने अपनी प्रतिभा के दम पर दुनिया में शीर्ष रैंकिंग हासिल की थी। ऐसा करने वाली वह भारत की पहली महिला शटलर बनीं थीं। वहीं, ओलंपिक पदक जीतने वाली देश की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी भी बनीं थीं।