Saina Nehwal beautiful pictures: भारतीय शटलर साइना नेहवाल किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। साइना उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने भारतीय महिला बैडमिंटन को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई। उन्हें भारतीय महिला बैडमिंटन की पहली ‘पोस्टर गर्ल’ भी कहा जाता है। साइना नेहवाल अपने शानदार खेल के लिए जानी जाती हैं। साइना नेहवाल ने अपने शानदार प्रदर्शन की दम पर भारत के हर घर में अपनी पहचान बनाई है। खेल के साथ- साथ साइना नेहवाल अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए भी काफी फेमस हैं। साइना हर मुद्दे पर अपनी बात को खुलकर रखती हैं। हालांकि इस वजह से वह कई बार ट्रोल भी हो चुकी हैं, लेकिन इन सब के बावजूद चाहें वह खेल का मुद्दा हो या फिर कोई और मुद्दा हर किसी पर वह स्पष्ट रुप से बोलना पसंद करती हैं।साइना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और फैंस भी मौका पाते ही अपनी पसंदीदा खिलाड़ी से मन की बात कह देते हैं। इस बीच बुधवार शाम साइना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की, उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही हैं। नेहवाल की इन तस्वीरों पर फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। आपको दिखाते हैं साइना नेहवाल का न्यू लुक।साइना नेहवाल ने अपने न्यू लुक से सोशल मीडिया पर मचाया धमालसाइना नेहवाल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, दरअसल मंगलवाल शाम साइना नेहवाल एक शो का हिस्सा बनी जहां उन्होंने काफी यूनिक ऑरेंज कलर की ड्रेस को वियर किया हुआ था। View this post on Instagram Instagram Postइवेंट के दौरान की तस्वीरों को साइना नेहवाल ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर किया है, तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि साइना नेहवाल ने ऑरेंज और ग्रीन कलर की ड्रेस को पहना हुआ है, साथ में उन्होंने ग्रीन कलर की इयररिंग और दुप्पटे से अपने लुक को कंप्लीट किया है। फैंस साइना नेहवाल की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं कोई उनके लुक की तारीफ कर रहा है तो कोई साइना नेहवाल की ड्रेस की तारीफ कर रहा हैं। फैंस साइना नेहवाल के न्यू लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं।साइना नेहवाल की तस्वीरों पर फैंस ने लुटाया प्यार (photo credit: instagram/nehwalsaina)