Fan impressed With Saina Nehwal beauty Gave special advice: भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल उन खिलाड़ियों में हैं, जिन्होंने भारतीय महिला बैडमिंटन को विश्व स्‍तर पर पहचान दिलाई। देश भर में साइना नेहवाल के लाखों फैंस हैं। वह ओलंपिक में भी अपना परचम लहरा चुकी हैं। उन्हें भारतीय महिला बैडमिंटन की पहली ‘पोस्‍टर गर्ल’ भी कहा जाता है। यह खिलाड़ी अपने शानदार खेल के लिए तो जानी ही जाती है, साथ ही अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए भी काफी फेमस है। देश से जुड़ा कोई मुद्दा हो या फिर खेल से जुड़ा कोई मुद्दा हो वह हर मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखती हैं।साइना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस से भी जुड़ी रहती हैं। इसी बीच रविवार दोपहर साइना नेहवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर की, जिस पर एक फैन ने उनकी तारीफ में खास कमेंट किया है।फैन ने साइना नेहवाल को दी खास सलाहसाइना नेहवाल अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसी बीच साइना नेहवाल ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह भारतीय परिधान सूट में नजर आ रही हैं। साइना इस ड्रेस में बेहद सुंदर लग रही हैं। साइना नेहवाल ने इन तस्वीरों में हैवी इयररिंंग वियर की हुए हैं जो कि उनके चेहरे की सुंदरता को और ज्यादा बढ़ा रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postफैंस साइना की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। कोई उनकी तारीफ में हार्ट इमोजी शेयर कर रहा है तो कोई उनकी तस्वीर पर लव इमोजी शेयर कर रिएक्ट कर रहा हैं। वहीं एक फैन ने साइना को इस पोस्ट पर खास सलाह दी है। फैन ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा कि फोटो एन्हांसर का प्रयोग न करें, आपकी सुंदरता प्राकृतिक है।साइना नेहवाल की पोस्ट पर फैन ने किया कमेंट (photo credit: instagram/nehwalsaina)आपको बता दें कि साइना नेहवाल का जन्म हरियाणा के हिसार जिले में 17 मार्च 1990 में हुआ था। साइना ने आठ साल की उम्र में ही बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया था। साइना की मां भी बैडमिंटन प्लेयर थीं। उनकी मां राज्य स्तर पर बैडमिंटन खेली हुई हैं। साइना ने 2012 में लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा था।