Sakshi Malik showed glimpse her daughter: भारतीय पहलवान साक्षी मलिक ने अपने शानदार प्रदर्शन और संघर्ष से भारत का नाम रोशन किया है। वे ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाली भारतीय महिला पहलवानों में से एक हैं। साक्षी मलिक ने 2016 के रियो ओलंपिक में महिला कुश्ती के 58 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश को गर्व महसूस कराया था। इसके अलावा, उन्होंने कई अन्य अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है और मेडल जीते हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई खेलों में भी पदक जीते हैं। साक्षी का योगदान भारतीय महिला पहलवानी को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण रहा है।देश भर की तमाम लड़कियां साक्षी मलिक को अपनी प्रेरणा मानती हैं। साक्षी मलिक खिलाड़ी होने के साथ- साथ एक मां और पत्नी भी हैं, जिस तरह उन्होंने देश के प्रति एक खिलाड़ी की जिम्मेदारी को निभाया उसी तरह वह एक मां और पत्नी का फर्ज भी निभा रही हैं। साक्षी मलिक ने पहली बार अपनी बेटी की झलक को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बुधवार शाम साक्षी मलिक ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पोस्ट शेयर की, इस पोस्ट में उन्होंने बेटी की प्यार भरी तस्वीर को शेयर किया है। आपको दिखाते हैं यह पोस्ट।साक्षी मलिक ने इंस्टाग्राम पर पहली बार दिखाई अपनी बेटी की झलकसाक्षी मलिक ने बुधवार शाम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है, इस पोस्ट में उन्होंने अपनी बेटी और अपने पति की तस्वीर को शेयर कर लिखा कि मेरी दुनिया एक फ्रेम में हमारी बेटी योशिदा कादियान से मिलिए। फैंस साक्षी मलिक की इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postआपको बता दें कि ओलंपिक पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने 11 नवंबर 2024 को बेटी को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के कुछ दिन बाद साक्षी मलिक ने 25 नवंबर 2024 की रात इंस्टाग्राम पर यह खुशी अपने फैंस के साथ शेयर की थी। साक्षी मलिक ने 3 बार की ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और 13 बार की विश्व चैंपियनशिप विजेता साओरी योशिदा पर बेटी का नाम रखा है। वहीं जन्म के तीन महीने बाद अब साक्षी मलिक ने अपनी बेटी का फेस फैंस के सामने रिवील किया है।