' नाराज हो क्या आप...' - सानिया मिर्जा से खास शख्स ने पूछा यह सवाल; जानें क्या मिला जवाब

सानिया मिर्जा
सानिया मिर्जा की तस्वीर (photo credit: instagram/mirzasaniar)

Sania Mirza Viral Video: पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा भले ही अपने खेल से रिटायरमेंट ले चुकी हों लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। सानिया की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। वे जहां भी जाती हैं, भीड़ उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहती है। सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

Ad

वह अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उन्हें देखना काफी पंसद करते हैं, सानिया जैसे भी कोई पोस्ट शेयर करती हैं वह मिनटों में वायरल हो जाती है। फैंस उनकी हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं और हर अपडेट पर नजर बनाए रखते हैं। इसी कड़ी में सानिया मिर्जा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनसे पैपराजी ने खास सवाल किया।

सानिया मिर्जा का वायरल वीडियो

टेनिस स्टार से एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी ने पूछा कि सानिया जी आप गुस्सा हो क्या? पैपराजी का सवाल सुनते ही सानिया ने हसंते हुए कहा कि नहीं-नहीं, नाराज नहीं मैं नींद में हूं। यह सुन वहां मौजूद सभी लोग हसंने लगते हैं। फैंस भी सानिया के इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कोई हंसने वाली इमोजी शेयर कर रहा है तो कोई सानिया की तारीफ में हार्ट इमोजी शेयर कर रहा है।

गौरतलब है कि इस साल की शुरूआत में सानिया के जीवन में काफी उथल- पुथल देखने को मिली। सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से लव मैरिज की थी, लेकिन यह रिश्ता टिक नहीं पाया। शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के खटपट की खबरें आने लगी थीं। लेकिन इस साल 2024 की शुरूआत में सानिया और शोएब एक दूसरे से अलग हो गए। शोएब से सानिया को एक बेटा भी है जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है। हालांकि सानिया से अलग होते ही शोएब ने सना जावेद से निकाह कर लिया। वहीं सानिया अपना पूरा वक्त अपने बेटे के साथ बिताती हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications