‘आपको परफेक्ट होने की जरूरत नहीं...,’ सानिया मिर्जा ने अपनी इंस्टा स्टोरी से क्या शोएब मलिक पर साधा निशाना?

सानिया मिर्जा
सानिया मिर्जा की तस्वीर (photo credit: instagram/mirzasaniar)

Sania Mirza cryptic Instagram story: भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। इस साल की शुरूआत में सानिया मिर्जा अपने पति शोएब मलिक से अलग हो गई थीं। भले ही सानिया और शोएब एक-दूसरे से अलग हो गए हैं लेकिन इनका रिश्ता आज भी चर्चा में रहता है। हो भी क्यों ना, सानिया से अलग होते ही शोएब ने सना जावेद से निकाह कर लिया था, जबकि टेनिस स्टार आज भी अकेले ही हैं और उन्होंने दूसरी शादी नहीं की है। वह अपने बेटे की जिम्मेदारी खुद ही संभाल रही हैं।

Ad

वहीं, सानिया मिर्जा की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। उनकी खूबसूरती के चर्चे सोशल मीडिया पर होते रहते हैं, एक बेटे की मां और इतनी जिम्मेदारियों के बीच भी सानिया सोशल मीडिया के जरिए लोगो से जुड़ी रहती हैं। हालांकि, सानिया अक्सर सोशल मीडिया पर अपने रहस्मयी पोस्ट के जरिए कुछ ना कुछ कहती रहती हैं, जिस फैंस शोएब मलिक पर तंज के नजरिए से देखते हैं। सानिया पोस्ट में किसी का नाम तो टैग नहीं करती हैं लेकिन जाहिर है कि शोएब के लिए उनके मन में अभी भी गुस्सा भरा होगा। इस बीच रविवार (22 सितंबर) को सानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की है, जिसके जरिए उन्होंने फैंस को खास सलाह दी है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने स्टोरी में क्या शेयर किया है।

सानिया ने इंस्टा स्टोरी शेयर कही यह बात

सानिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में shewearspainlikediamonds इंस्टाग्राम पेज का एक क्वोट शेयर किया है, जिसमें इंग्लिश में लिखा है (You don't need to be perfect to inspire others. Let people get inspired by how you deal with your imperfection), इसका हिंदी में मतलब है कि दूसरों को प्रेरित करने के लिए आपको परफेक्ट होने की आवश्यकता नहीं है, लोगों को इस बात से प्रेरित होने दें कि आप अपनी अपूर्णता से कैसे निपटते हैं।

सानिया मिर्जा ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/mirzasaniar)
सानिया मिर्जा ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/mirzasaniar)

सानिया की हर इंस्टा स्टोरी का कुछ ना कुछ मतलब जरूर होता है। उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी इस तरफ भी इशारा कर रही है, जैसे वह अपने किसी करीबी शख्स को बातों ही बातों में कुछ जताना चाह रही हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications