Sania Mirza Instagram story: भारतीय खिलाड़ी सानिया मिर्जा के जीवन में इस साल जो कुछ भी हुआ वह किसी से छिपा नहीं है। इतनी उथल- पुथल होने के वाबजूद सानिया खुद को और अपने बेटे इजहान को संभालती हुई नजर आती है। जहां सानिया मिर्जा से अलग होने के कुछ महीने बाद उनके एक्स हसबैंड शोएब मलिक ने सना जावेद से शादी कर ली थी। वहीं सानिया मिर्जा ने किसी और शादी करने की बात को दूर किसी से अफेयर भी नहीं किया। उन्होंने अपने बेटे को ही अपने जीवन का सहारा बनाया और उसकी परवरिश में अपना समय देती हैं।सानिया मिर्जा ने सरहद पार पाकिस्तानी क्रिकेट शोएब मलिक से प्यार किया था, उन्होंने प्यार को शादी जैसे पवित्र रिश्ते में भी बदला लेकिन उनकी यह शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई। पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी करने की वजह से सानिया को काफी ट्रोल भी किया गया था। तलाक के दस महीने बाद भी लगता है सानिया शोएब को अभी तक भूल नहीं पाई हैं। वह अक्सर ऐसी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करती है जिसके देखकर लगता है कि वह अभी भी शोएब से गुस्सा हैं।सानिया मिर्जा ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरीसानिया मिर्जा ने रविवार सुबह अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर स्टोरी शेयर की है जिसमें उन्होंने thesunnahguy इंस्टाग्राम पेज की एक पोस्ट को शेयर किया है। उनकी यह स्टोरी तलाक और शादी से जुड़ी हुई है, सानिया अक्सर ही तलाक और शादी से जुड़ी स्टोरी शेयर करती रहती हैं। View this post on Instagram Instagram Postसानिया मिर्जा की हर इंस्टाग्राम स्टोरी का मतलब कुछ ना कुछ जरुर होता है, उनकी इस स्टोरी को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह किसी खास शख्स को बातों से कुछ समझाना चाह रही हैं।सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं- सानिया मिर्जासानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वह सोशल मीडिया पर अपने जीवन से जुड़ी हर छोटी बड़ी बात अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। फैंस भी उनके देखना खूब पसंद करते हैं, सानिया की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग काफी जब जबरदस्त है। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर सानिया के 13.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सानिया जैसे ही कोई पोस्ट करती है, वह मिनटों में वायरल हो जाती है।