सानिया मिर्जा का लव लेटर सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, महिला खिलाड़ी के पति ने दिया रिएक्शन

सानिया मिर्जा
सानिया मिर्जा की तस्वीर (photo credit: instagram/mirzasaniar)

Sania Mirza love letter Saina Nehwal husband reaction: पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा काफी लोकप्रिय हैं और सोशल मीडिया पर भी उनके काफी अधिक फॉलोअर्स हैं। सानिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और हर मुद्दे पर स्पष्ट तरीके से अपनी बात को कहती हैं। सानिया मिर्जा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस का ध्यान खींचती रहती हैं, उनके सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर 13.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो सानिया को देखना काफी पसंद करते हैं।

Ad

इसी बीच सानिया मिर्जा का एक लव लेटर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिस पर एक महिला खिलाड़ी के पति ने भी रिएक्ट किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सानिया मिर्जा का लव लेटर

सानिया मिर्जा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने एथलीट्स के प्रति लव लेटर को शेयर किया है, जिसमें लिखा है, "वे आपको अपने सपनों का पीछा करने, अपने जुनून का पालन करने और खेल के प्रति अपने प्यार को और बढ़ाने के बारे में बताते हैं। वे आपको जीवनशैली, पैसे, सुविधाओं के बारे में बताते हैं। अवसर, यात्रा, 9 से 5 की नौकरी से बचने का रोमांच। वे आपको स्पॉटलाइट, प्रसिद्धि, पहचान के बारे में बताते हैं।"

सानिया मिर्जा की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/mirzasaniar)
सानिया मिर्जा की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/mirzasaniar)

इस पोस्ट में उन्होंने खिलाड़ी के जीवन के संघर्षों के बारे में भी बात की है उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को अपने जीवन में कितना त्याग करना पड़ता है। खिलाड़ी को समय के साथ समझ आता है कि उसे पैसा, लोकप्रियता खिताब नहीं चाहिए होती, बल्कि लोगों का अप्रूवल चाहिए होता है। यह आसान नहीं है लेकिन यह सफर खिलाड़ी की जिंदगी बना देता है। बता दें कि सानिया ने यह खुद नहीं लिखा है। उन्होंने seaneinhaus की इंस्टाग्राम पेज की एक पोस्ट को अपनी स्टोरी पर शेयर किया है।

Ad

साइना नेहवाल के पति परुपल्ली कश्यप ने दिया रिएक्शन

इस पोस्ट पर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के पति ने भी रिएक्ट किया है। कॉमवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट परुपल्ली कश्यप ने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फायर इमोजी और तालियों वाली इमोजी को शेयर किया है। कई लोगों ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि यह पोस्ट एक खिलाड़ी का जीवन सही तरीके से बयां कर रही है। फैंस इस पोस्ट पर अपने-अपने विचार भी शेयर कर रहे हैं।

साइना नेहवाल के पति ने दिया रिएक्शन (photo credit: instagram/mirzasaniar)
साइना नेहवाल के पति ने दिया रिएक्शन (photo credit: instagram/mirzasaniar)

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications