Sania Mirza Net Worth: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपने खेल के साथ-साथ फैशन सेंस के लिए भी फैंस के बीच हमेशा छाई रहती हैं। सानिया की गिनती देश की सबसे अमीर महिला खिलाड़ियों में होती है। भारत में यही माना जाता है कि क्रिकेट में ही खिलाड़ियों को ज्यादा रुपये मिलते हैं, लेकिन ये सच नहीं है। टेनिस खिलाड़ी भी करोड़ों में कमाई करते हैं, इसका सबसे बड़ा उदाहरण सानिया मिर्जा हैं। करोड़ों में सानिया की संपत्तिसानिया ने जनवरी 2023 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में हिस्सा लेने के बाद टेनिस से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 26 मिलियन डॉलर यानी 210 करोड़ रुपये से ज्यादा है। सानिया कई बड़े ब्रांड्स का प्रचार करती हैं, जिनमें हर्शे, एशियन पेंट्स और डेन्यूब प्रॉपर्टीज शामिल हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सानिया हर ब्रांड के प्रचार के लिए लगभग 60 से 70 लाख रुपए लेती हैं और इनसे उन्हें हर साल लगभग 25 करोड़ रुपए की कमाई होती है। वहीं, सानिया मिर्जा टेनिस से सालाना तकरीबन 3 करोड़ रुपए की कमाई करती हैं।करोड़ों के बंगलों की मालकिन हैं सानिया View this post on Instagram Instagram Postसानिया मिर्जा एक लग्जरी लाइफ जीती हैं। उनके पास हैदराबाद और दुबई में आलीशान घर हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये है। हैदराबाद में उनके आलीशान घर की कीमत 13 करोड़ रुपये के करीब है। वहीं, दुबई वाला घर इससे भी ज्यादा महंगा है। इसके अलावा वह भारत और दुबई में अपनी टेनिस अकादमी भी चलाती हैं। इससे वह करोड़ों रुपए की कमाई करती हैं।कार कलेक्शन जीत लेगा दिलसानिया का कार कलेक्शन भी किसी से कम नहीं है। उन्हें भी महंगी कारों का शौक है। उनके कलेक्शन में BMW 7-सीरीज, रेंज रोवर इवोक, जगुआर XE, मर्सिडीज-बेंज, पोर्श और ऑडी भी शामिल है। इन कारों की कीमत भी करोड़ों में है, जिनकी वजह से वह भारत की सबसे अमीर महिला खिलाड़ियों में से एक हैं। बता दें, उन्होंने अपने करियर में कुल छह ग्रैंड स्लैम जीते हैं। इनमें से दो ग्रैंड स्लैम उन्होंने साल 2015 में जीते थे। साल 2009, 2012, 2014 और 2016 में सानिया ने एक-एक ग्रैंड स्लैम जीता था। उन्हें अर्जुन पुरस्कार, पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।