Fan compared Sania Mirza with Shoaib Malik wife Sana Javed: भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के जीवन में जो हुआ वह किसी भूचाल से कम नहीं था। भारत और पाकिस्तान के रिश्ते कभी भी अच्छे नहीं रहे हैं। सानिया मिर्जा ने सरहद पार प्यार किया और शादी भी रचाई। जिसकी वजह से सानिया मिर्जा को भारत में काफी ट्रोल भी किया गया था। सानिया मिर्जा की यह शादी काफी समय तक चल ना पाई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शोएब मलिक के घर के बाहर अफेयर्स थे, जिसकी वजह से सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच झगड़ा होता रहता था।नतीजा यह रहा कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का रिश्ता हमेशा- हमेशा के लिए खत्म भी हो गया। सानिया मिर्जा से अलग होते ही शोएब मलिक ने पाकिस्तान अभिनेत्री सना जावेद से तीसरी शादी रचा ली थी। इसमें कोई दो राय नहीं है कि शोएब मलिक सानिया मिर्जा से अलग होने का इंतजार ही कर रहे थे। वहीं सोशल मीडिया पर सानिया मिर्जा की तुलना सना जावेद से की गई है, आपको बताते हैं क्या है पूरा मामलाफैन ने सना जावेद से की सानिया मिर्जा की तुलनासानिया मिर्जा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की है, इन तस्वीरों में सानिया मिर्जा ने ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी हुई है। सानिया मिर्जा इन तस्वीरों में किसी मॉडल से कम नहीं लग रही हैं। फैंस भी उनकी इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। हर कोई सानिया की पर्सनैलिटी की तारीफ कर रहा है। View this post on Instagram Instagram Postइसी बीच सानिया मिर्जा की तुलना शोएब मलिक की वाइफ सना जावेद से की गई। दरअसल एक फैन ने सानिया की पोस्ट पर कमेंट कर लिखा कि पोस्ट की दूसरी तस्वीर में सानिया, सना जावेद की तरह लग रही हैं।सानिया मिर्जा की पोस्ट पर यूजर ने किया कमेंट (photo credit: instagram/mirzasaniar)शोएब मलिक से अलग होने के बाद सानिया मिर्जा अकेले ही जीवन बिता रही हैं और अपने बेटे की परवरिश खुद ही कर रही हैं। शोएब से अलग होने के बाद से सानिया अपने बेटे संग दुबई में ही रह रही हैं। सानिया मिर्जा के देश भर में लाखों- करोड़ों फैंस हैं। फैंस हमेशा ही सानिया मिर्जा के सपोर्ट में नजर आते हैं।