Sania Mirza latest instagram post: सानिया मिर्जा ने भले ही अपने खेल से रिटायरमेंट ले लिया हो लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। दिन-प्रतिदिन उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। अपने खेल के दम पर सानिया ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इसके जरिए अपने फैंस से भी जुड़ी रहती हैं।सानिया अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए अच्छी खासी कमाई भी कर लेती हैं। टेनिस के बाद सानिया अब नए रोल में नजर आती हैं। कभी कमेंट्री करती तो कभी एंकरिंग और कभी अकेडमी में ट्रेनिंग कराती दिखती हैं। इसी कड़ी में सानिया ने गुरुवार दोपहर अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उनके फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं। सानिया मिर्जा ने शेयर की अपनी खूबसूरत तस्वीरसानिया मिर्जा ने पोस्ट में अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा कि prints for life। सानिया की ड्रेस प्रिंटेड स्टाइल में है और इसी वजह से उन्होंने अपना कैप्शन भी इसी से जुड़ा हुआ लिखा। फैंस सानिया की खूबसूरत तस्वीरों पर अपना प्यार लुटा रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postएक फैन ने तो उन्हें असली बॉलीवुड हीरोइन बता दिया। फैन ने सानिया की तारीफ में लिखा, " बॉलीवुड वाले तो नाम से हीरोईन हैं आप तो हकीकत में कोहिनूर हैं"। वहीं किसी ने हार्ट इमोजी तो किसी ने फायर इमोजी कमेंट की। बता दें कि शोएब मलिक से अलग होने के बाद सानिया अपने परिवार के साथ ही नजर आती हैं और अपने बेटे का ख्याल भी अच्छे से रखती हैं। इसके अलावा वह अपनी बहन के साथ भी काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। सानिया मिर्जा की पोस्ट पर फैंस ने किया कमेंट (photo credit: instagram/mirzasaniar)सानिया मिर्जा का करियरबात करें सानिया मिर्जा के टेनिस करियर की उन्होंने कुल छह ग्रैंड स्लैम जीते। दो ग्रैंड स्लैम सानिया ने साल 2015 में जीते थे। साल 2009, 2012, 2014 और 2016 में सानिया ने एक-एक ग्रैंड स्लैम जीता था। सानिया ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारतीय खिलाड़ी भी हैं।