'आपकी आंखे पूरी कहानी...,'सानिया मिर्जा की तस्वीर पर फैन ने दी भावुक कर देने वाली प्रतिक्रिया 

सानिया मिर्जा
सानिया मिर्जा की तस्वीर (photo credit: instagram/mirzasaniar)

Sania Mirza instagram post fans comment: सानिया मिर्जा के जीवन में इस साल जो भी हुआ वह किसी से छिपा नहीं है। तलाक के बाद सानिया खुद के साथ- साथ अपने बेटे को भी बखूबी संभाल रही हैं। इस साल की शुरुआत में ही सानिया का उनके पति शोएब मलिक से खुला हुआ है। सानिया से अलग होते ही शोएब ने सना जावेद से शादी कर ली थी। शोएब सना के साथ अक्सर तस्वीरें शेयर करते हैं। लेकिन पति से अलग होने के बाद सानिया ने मां का फर्ज निभाया। किसी और से शादी करने के बजाय सानिया अपने बेटे के साथ समय बिताती हैं।

Ad

सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी कमाई का एक जरिया सोशल मीडिया भी है। कमाई के साथ- साथ सानिया सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ भी जुड़ी रहती हैं। इसी कड़ी में सानिया ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उनके एक फैन ने कमेंट करते हुए खास बात कही।

सानिया मिर्जा की पोस्ट पर फैन ने किया कमेंट

सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ट्रेवलिंग, इवेंट के फोटोज और वीडियोज वह अपने फैंस के साथ साझा करती हैं। वहीं आज सुबह सानिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही कैप्शन लिखा कि Put on some red lipstick and live a little they said। सानिया की ये तस्वीरें किसी इवेंट के दौरान की हैं, सानिया इन तस्वीरों में बेहद सुंदर लग रही हैं। उन्होंने सिंपल से आउटफिट के साथ रेड कलर की लिप्सटिक लगाई हुई, जो उनके लुक को और ज्यादा सुंदर बना रहा है।

Ad

सानिया की इन तस्वीरों पर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। पोस्ट के कमेंट बॉक्स में कोई हार्ट इमोजी तो कोई फायर इमोजी शेयर कर उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहा है। वहीं एक फैन ने सानिया की तस्वीर पर कमेंट कर लिखा कि आपकी आंखे पूरी कहानी बता रही हैं (आगे ब्रेक हार्ट की इमोजी शेयर की है)। कहते हैं ना इंसान अपने गम कितने ही छिपा ले लेकिन आगे हर गम का राज खोल देती है। सानिया मिर्जा ने तलाक के बाद अपने आप को और बेटे को बहुत अच्छे से संभाला है।

सानिया मिर्जा की पोस्ट पर फैंस ने किए कमेंट (photo credit: instagram/mirzasaniar)
सानिया मिर्जा की पोस्ट पर फैंस ने किए कमेंट (photo credit: instagram/mirzasaniar)

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications