Sania Mirza instagram post: भारतीय टेनिस की दिग्गज खिलाड़ी सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने जीवन से जुड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। सानिया मिर्जा भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी रही हैं। वहीं उन्होंने फरवरी 2023 में टेनिस से रिटायरमेंट ले लिया था। अपने खेल के जरिए सानिया मिर्जा ने देशभर में अपना नाम कमाया और देश का मान बढ़ाया है।इसी खेल की वजह से सानिया आज करोड़ों की मालकिन बन चुकी हैं। ब्रांड्स विज्ञापनों के जरिए वह अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं। पति से अलग होने वाबजूद सानिया अपने बेटे के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं रखती हैं। सानिया बेहद लग्जरी लाइफ जीती हैं, यह बात उनके वीडियो और तस्वीरों से दिख जाती है। इसी कड़ी में सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं जिस पर दिग्गज किक्रेटर की पत्नी ने प्यार जताया है।सानिया मिर्जा ने बेटे संग तस्वीरें की शेयरहाल ही में सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है। जिसमें कुछ तस्वीरों में सानिया ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं, वहीं उन तस्वीरों में सानिया मिर्जा के बेटे इजहान मिर्जा मलिक नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि लॉन्ग स्टोरी शॉर्ट। सानिया की तस्वीरों पर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postधोनी की पत्नी ने सानिया की तस्वीरों पर जताया प्यारसानिया की पोस्ट पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने प्यार जताया है। आपको बता दें कि सानिया मिर्जा की नेटवर्थ के साथ- साथ उनकी फैन- फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 13 मिलियन फॉलोअर्स हैं।सानिया मिर्जा की पोस्ट को साक्षी ने किया लाइक (photo credit: instagram/mirzasaniar)सानिया मिर्जा के बेटे इजहान को स्वीमिंग करना काफी पसंद है। इसी साल उन्होंने स्वीमिंग प्रतियोगिता में मेडल भी जीता था। बता दें कि इजहान मिर्जा मलिक ने दुबई में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में दो मेडल जीते थे। सानिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी इस खुशी को शेयर भी किया था। जहां उन्होंने इवेंट की एक तस्वीर और एक वीडियो पोस्ट किया था। वह अपने बेटे के साथ अक्सर तस्वीर शेयर करती रहती हैं।