'जरूरी नहीं कि आप जो करें वो...',सानिया मिर्जा ने दिया खास संदेश, इस तरह कर रहीं खुद को मोटिवेट

सानिया मिर्जा
सानिया मिर्जा की तस्वीर (photo credit: instagram/mirzasaniar)

Sania Mirza instagram story: भारतीय खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने भले ही अपने खेल से रिटायरमेंट ले लिया हो लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। खेल से मिली पहचान के साथ- साथ उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। दिन-प्रतिदिन उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की एक वजह यह भी है कि वह सोशल मीडिया से अच्छी खासी कमाई भी कर लेती हैं।

Ad

सानिया अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। टेनिस के बाद सानिया अब नए रोल में नजर आती हैं। कभी कमेंट्री करती तो कभी एंकरिंग और कभी अकेडमी में ट्रेनिंग कराती दिखती हैं। इसी कड़ी में सानिया ने शुक्रवार शाम अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने फैंस को खुश रहने की कई वजह बताई हैं कि कैसे खुश रहा जा सकता है।

सानिया मिर्जा ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी

सानिया मिर्जा ने शुक्रवार शाम अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने poemsporn इंस्टाग्राम पेज की एक पोस्ट को शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए सानिया ने अपने सोशल मीडिया फैंस को खुश रहने की कई वजह को बताया है कि कैसे खुद पर गर्व करना चाहिए। सानिया की यह स्टोरी अंग्रेजी में है इस स्टोरी का हिंदी में आशय है कि आपको उन छोटी-छोटी चीजों पर गर्व करने की अनुमति है जो आपने हासिल की हैं, जैसे कि वीडियो गेम में बेहतर बनना, वास्तव में अच्छे पैनकेक पकाना या बस आज बिस्तर से उठना, यह जरूरी नहीं है कि आप जो कुछ भी करते हैं वह दुनिया बदलने वाला हो।

Ad

सानिया मिर्जा शायद अपने फैंस को यह समझाना चाह रही हैं, कि बड़ी चीजों में उलझने और उनमें खुशी ढूंढ़ने की बजाय छोटी- छोटी चीजों में जीत हासिल करें और उसमें अपनी खुशी ढूढ़िए।

इसी साल हुआ सानिया का तलाक

इस साल सानिया मिर्जा के जीवन में जो कुछ भी हुआ है वह किसी से छिपा नहीं है। सानिया ने सरदह पार प्यार किया और शादी भी की, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक चल नही पाया। इस साल की शुरुआत में ही सानिया मिर्जा का तलाक हो गया। इन सब के वाबजूद सानिया जिस तरह से खुद को और अपने बेटे को संभाल रही हैं, वह तारीफ के लायक है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications