Thulasimathi Murugesan And Manisha Ramadass Won Medal : पेरिस पैरालंपिक 2024 में सोमवार का दिन भारत के लिए काफी अच्छा रहा। इस दिन भारत को कई सारे मेडल मिले। बैडमिंटन में मेंस और वुमेंस को मिलाकर 3 पदक भारत को मिल चुके हैं। सबसे पहले मेंस सिंगल्स में नितेश कुमार ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं अब वुमेंस सिंगल्स में दो मेडल भारत को मिल गए हैं। तुलसीमथी मुरुगेसन ने सिल्वर और मनीषा रामदास ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। कुल मिलाकर अब भारत के 11 मेडल हो गए हैं। मनीषा रामदास ने कांस्य पदक जीतकर बनाया बड़ा रिकॉर्डमनीषा रामदास ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। वो पैरालंपिक में मेंडल जीतने वाली भारत की पहली महिला शटलर बन गई हैं। तुलसीमथी मुरुगेसन और मनीषा रामदास का मुकाबला सेमीफाइनल में एक दूसरे के खिलाफ हुआ था। इस मैच में तुलसीमथी ने जीत हासिल की थी और फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। इसके बाद मनीषा रामदास ने ब्रॉन्ज मेडल मैच खेला, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। वहीं तुलसीमथी को फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा और इसी वजह से उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।पेरिस पैरालंपिक में भारत को अभी तक मिल चुके हैं 11 मेडलपेरिस पैरालंपिक में भारत को अभी तक कुल मिलाकर 11 मेडल मिल चुके हैं। इनमें से चार मेडल शूटिंग से और चार ही मेडल एथलेटिक्स से आए हैं। प्रीति पंवार ने एथलेटिक्स में दो मेडल भारत को दिलाए हैं। इसके अलावा तीन मेडल बैडमिंटन में भी मिल चुके हैं। बैडमिंटन में नितेश कुमार ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। भारत को अभी तक कुल मिलाकर 2 गोल्ड मेडल मिले हैं।आपको बता दें कि योगेश कथूनिया ने डिस्कस थ्रो में भारत को रजत पदक दिलाया था। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में सिल्वर मेडल पक्का कर लिया। उन्होंने अपनी पहली कोशिश में 44.22 मीटर थ्रो किया और यह उन्हें रजत पदक दिलाने के लिए काफी था। योगेश ने टोक्यो पैरालंपिक के दौरान भी सिल्वर मेडल जीता था और इस बार भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। भारत को और भी मेडल पेरिस पैरालंपिक 2024 में मिलने की उम्मीद है।