Tokyo Olympics - पहले ओलंपिक स्पोर्ट क्लाइंबिंग चैंपियन बने स्पेन के अल्बर्टो गिन्स लोपेज़

Tokyo Olympics
Tokyo Olympics

टोक्यो ओलंपिक में स्पेन के अल्बर्टो गिन्स लोपेज़ ने पुरुष संयुक्त स्पोर्ट क्लाइम्बिंग का सबसे पहला स्वर्ण पदक जीत लिया है। स्पर्धा में यूएसए के नथानील कोलमैन दूसरे स्थान पर रहे, वहीं ऑस्ट्रिया के जैकब शूबर्ट को कांस्य पदक के साथ संतुष्ट होना पड़ा।

Ad

बीते गुरुवार यानि 5 अगस्त को आयोजित की गई स्पीड, लीड और बोल्डरिंग प्रतियोगिता में अल्बर्टो गिन्स लोपेज़ ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाया। इसी के साथ स्पेन के खिलाड़ी ने ओलंपिक खेल टोक्यो 2020 के इस नए खेल में स्वर्ण पदक जीत लिया।

18 वर्षीय अल्बर्टो गिन्स लोपेज़ ने स्पीड विषय में जीत दर्ज दिन की शुरुआत की। इसके बाद आल-अराउंड हुनर दिखाते हुए लीड में सातवां स्थान हासिल किया। इसके बाद बोल्डरिंग में चौथा स्थान हासिल करने में सफ़ल रहे।

रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेन के खिलाड़ी अल्बर्टो गिन्स लोपेज़ का जन्म 23 अक्टूबर 2002 को हुआ था। गिन्स लोपेज़ एक स्पेनिश पेशेवर रॉक क्लाइंबर है, जो सीसा चढ़ाई और बोल्डरिंग के स्पेशलिस्ट हैं। आपको बताते चलें कि उन्होंने 2019 लीड क्लाइंबिंग विश्व कप में दूसरा स्थान हासिल किया था। वहीं 2019 लीड क्लाइंबिंग यूरोपीय चैम्पियनशिप में रजत पदक विजेता बन कर अपने देश का नाम रौशन किया था।

क्या है स्पेन के खिलाड़ी की कहानी

कहा जाता है कि छोटी उम्र से ही गिन्स ने अपने माता-पिता के साथ चढ़ाई शुरू कर डाली दी थी। 2013 में 10 वर्ष की उम्र में गिन्स को रोडेलर में पेशेवर चढ़ाई कोच डेविड मैकिया से मिलने का सुनहरा मौका मिला। इसके बाद गिन्स ने एल डेल्फ़िन (7c+) पर चढ़ कर कोच मैकिया को हैरत में डाल दिया। गिन्स की ये बहादुरी के बाद मैकिया ने फ़ौरन उनका कोच बनने का निर्णय लिया।

2016 में घोषणा की गई कि टोक्यो 2020 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में चढ़ाई एक ओलंपिक खेल बन जाएगी। इस घोषणा के बाद ही गिन्स ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करने के अपने लक्ष्य निर्धारित कर लिये। इस तैयारी में जुटने के लिये वो कासेरेस से बार्सिलोना निकल गये।

2017 अगस्त में गिन्स ने यूछ बी श्रेणी में लीड क्लाइंबिंग यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक जीत कर बड़ी उपलब्धि हासिल की। एक महीने बाद ही उस श्रेणी में लीड क्लाइंबिंग यूरोपियन यूथ चैंपियनशिप भी जीत डाली। यही नहीं, 2019 में उन्होंने यूथ ए श्रेणी में लीड क्लाइंबिंग और कंबाइंड क्लाइंबिंग यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी जीता था।

Tokyo Olympics पदक तालिका

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications