Tokyo Olympics - 5 अगस्त, 13वें दिन भारत के प्रदर्शन पर एक नज़र

Hockey - Olympics
Hockey - Olympics

Tokyo Olympics का 13वां दिन भारत के लिए काफी शानदार रहा और रवि दहिया ने रजत एवं भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर फैंस को खुश कर दिया। भारतीय टीम के इस ओलंपिक में दो रजत और तीन कांस्य सहित कुल पांच पदक हो गए हैं।

Ad

आइये नज़र डालते हैं 13वें दिन (5 अगस्त) के भारत के प्रदर्शन पर:

# एथलेटिक्स - पुरुष 20 किमी वॉक में भारत के संदीप कुमार 23वें, राहुल रोहिल्ला 47वें और केटी इरफ़ान 51वें स्थान पर रहे।

# गोल्फ - महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले के दूसरे राउंड के बाद भारत की अदिति अशोक संयुक्त दूसरे और दीक्षा डागर संयुक्त 53वें स्थान पर हैं।

# हॉकी - पुरुष हॉकी टीम ने तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक पर कब्ज़ा किया। ओलंपिक में यह 1980 के बाद भारत का पहला पदक है। हॉकी में यह भारत का 12वां ओलंपिक पदक है।

# रेसलिंग - पुरुष फ्रीस्टाइल 57kg वर्ग में रवि कुमार दहिया ने रजत पदक जीता। फाइनल में उन्हें ROC (रूस ओलंपिक कमिटी) के जावूर उगुएव ने 7-4 से हराया।

दूसरी तरफ पुरुष 86kg वर्ग में दीपक पुनिया को कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में सैन मरीनो के माइल्स अमिन ने 4-2 से हराया।

महिला 53kg फ्रीस्टाइल में विनेश फोगाट क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर हो गईं, वहीं 57kg फ्रीस्टाइल में अंशु मलिक को भी रेपेचेज राउंड में हार का सामना करना पड़ा।

Tokyo Olympics पदक तालिका

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications