Tokyo Olympics - 7 अगस्त, 15वें दिन भारत के प्रदर्शन पर एक नज़र

Athletics - Olympics
Athletics - Olympics

Tokyo Olympics का 15वां दिन यानि 7 अगस्त 2021 भारत के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक्स को भारत का सबसे सफलतम ओलंपिक्स बना दिया। इसके अलावा बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक पर कब्ज़ा किया, वहीं अदिति अशोक पदक से चूक गईं।

Ad

आइये नज़र डालते हैं 15वें दिन (7 अगस्त) के भारत के प्रदर्शन पर:

# एथलेटिक्स - नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में 87.58 मी की सर्वश्रेष्ठ दूरी के साथ पहला स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक जीता। नीरज भारत की तरफ से व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले 2008 में अभिनव बिंद्रा ने शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता था।

भारत के आज़ाद होने के बाद एथलेटिक्स में यह पहला ओलंपिक्स पदक है। आज़ादी से पहले 1900 में नॉर्मन प्रिचार्ड ने एथलेटिक्स में 2 रजत पदक जीते थे।

# गोल्फ - महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले के चौथे राउंड के बाद भारत की अदिति अशोक 269 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं और सिर्फ एक शॉट से पदक चूक गईं।

# रेसलिंग - पुरुष फ्रीस्टाइल 65kg वर्ग में बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक पर कब्ज़ा किया। उन्होंने कजाखस्तान के दौलत नियाज़बेकोव को एकतरफा मुकाबले में 8-0 से हराया।

बजरंग पुनिया
बजरंग पुनिया

Tokyo Olympics पदक तालिका

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications