Tokyo Olympics - कांस्य पदक मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम को ग्रेट ब्रिटेन ने हराया

Hockey Olympics
Hockey Olympics

Tokyo Olympics में कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। ग्रेट ब्रिटेन ने भारत को बेहद रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हराया। हालाँकि भारतीय महिला टीम का टोक्यो ओलंपिक्स में किया गया प्रदर्शन शानदार रहा और अगले ओलंपिक्स में उनसे पदक की उम्मीद जरूर की जा सकती है।

Ad

पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ, लेकिन दूसरे क्वार्टर में ग्रेट ब्रिटेन की तरफ से 16वें मिनट में इएस रेयर और 24वें मिनट में सारा रॉबर्टसन ने गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया। हालाँकि दूसरे ही क्वार्टर में गुरजीत कौर ने 25वें और 26वें मिनट में गोल करके स्कोर को बराबर किया और पहला हाफ खत्म होने से पहले वंदना कटारिया ने 29वें मिनट में गोल करके भारत को 3-2 की बढ़त दिला दी।

तीसरे क्वार्टर में होली पर्न-वेब ने 35वें मिनट में गोल करके स्कोर को फिर से 3-3 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद चौथे क्वार्टर में ग्रेस बॉल्सडन ने 48वें मिनट में गोल करके ग्रेट ब्रिटेन को बढ़त दिला और इसके बाद भारतीय टीम बराबरी वाला गोल नहीं कर सकी।

गौरतलब है कि कल भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता था और 1980 के बाद पहली बार भारत को हॉकी में पदक मिला था।

Tokyo Olympics पदक तालिका

Quick Links

Edited by Prashant
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications