Tokyo Olympics में भारत की तरफ से पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट 

Tokyo Olympics Team India
Tokyo Olympics Team India

Tokyo Olympics में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ ओलंपिक्स प्रदर्शन किया। भारत ने 1 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य पदक सहित कुल मिलाकर 7 पदक जीते और लंदन ओलंपिक्स के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। लंदन ओलंपिक्स में भारत ने दो रजत और चार कांस्य पदक सहित कुल 6 पदक अपने नाम किये थे।

Ad

आइये नज़र डालते हैं भारत के ऐतिहासिक प्रदर्शन में किन खिलाड़ियों ने पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया:

स्वर्ण पदक

नीरज चोपड़ा Tokyo Olympics
नीरज चोपड़ा Tokyo Olympics

नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। यह भारत की तरफ से अभिनव बिंद्रा के बाद सिर्फ दूसरा व्यक्तिगत स्वर्ण है और साथ ही 1900 के बाद एथलेटिक्स में भी पहला पदक है।

Ad

रजत पदक

मीराबाई चानू Tokyo Olympics
मीराबाई चानू Tokyo Olympics

मीराबाई चानू ने महिला वेटलिफ्टिंग 49 kg वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया था और रजत पदक पर कब्ज़ा किया था। टोक्यो ओलंपिक्स में यह भारत का पहला पदक था।

Ad
रवि कुमार दहिया Tokyo Olympics
रवि कुमार दहिया Tokyo Olympics

रवि कुमार दहिया ने रेसलिंग फ्रीस्टाइल 57 kg वर्ग में रजत पदक जीता। उन्हें फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था और दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था।

Ad

कांस्य पदक

पीवी सिंधु Tokyo Olympics
पीवी सिंधु Tokyo Olympics

पीवी सिंधु ने बैडमिंटन महिला सिंगल्स में तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक जीता। इससे पहले उन्होंने 2016 रियो ओलंपिक्स में रजत पदक जीता था और ओलंपिक्स में दो पदक जीतने वाली वो पहली महिला भारतीय खिलाड़ी बनीं।

Ad
लोवलिना बोर्गोहैन Tokyo Olympics
लोवलिना बोर्गोहैन Tokyo Olympics

लोवलिना बोर्गोहैन ने महिला वेल्टरवेट बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीता। उन्होंने सेमीफाइनल में पहुंचते ही अपना पदक पक्का कर लिया था, लेकिन वह फाइनल में प्रवेश नहीं कर सकीं।

Ad

बजरंग पुनिया ने रेसलिंग फ्रीस्टाइल 65 kg वर्ग में कांस्य पदक जीता। सेमीफाइनल में हार के बाद उन्होंने कांस्य पदक के लिए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और पदक पर कब्ज़ा किया।

बजरंग पुनिया Tokyo Olympics
बजरंग पुनिया Tokyo Olympics

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर अनोखा कारनामा किया। 1980 के बाद यह हॉकी में भारत का पहला पदक है। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में बेल्जियम ने हराया लेकिन तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में उन्होंने जर्मनी को 5-4 से हराकर पदक पर कब्ज़ा किया।

Ad

भारतीय पुरुष हॉकी टीम

मनप्रीत सिंह (कप्तान), पीआर श्रीजेश (गोलकीपर), हरमनप्रीत सिंह, रुपिंदर पाल सिंह, सुरेंदर कुमार, अमित रोहिदास, बीरेंद्र लाकरा, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, नीलकंठ शर्मा, सुमित, शमशेर सिंह, दिलप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मनदीप सिंह, वरुण कुमार, सिमरनजीत सिंह

भारतीय पुरुष हॉकी टीम Tokyo Olympics
भारतीय पुरुष हॉकी टीम Tokyo Olympics

Tokyo Olympics पदक तालिका

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications