Tokyo Olympics - न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ी ने जीता कांस्य पदक, प्रेमिका को ब्रेकअप करने पर हुआ अफ़सोस

Triathlon - Olympics
Triathlon - Olympics

टोक्यो ओलंपिक से बेहद अजीबोग़रीब ख़बर सामने आई है। बात ऐसी है कि टोक्यो ओलंपिक में न्यूज़ीलैंड के एक खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीत अपने देश को बड़ी सौगात दी है। एक ओर जहां हेडन वाइल्ड की जीत से न्यूज़ीलैंड में खु़शी का माहौल है। वहीं एक लड़की के चेहरे पर मायूसी छा गई है। ये लड़की कोई और नहीं, बल्कि उनकी एक्स गर्लफ़्रेंड है। लड़की ने कुछ समय पहले ही हेडन वाइल्ड के साथ ब्रेकअप कर लिया था।

Ad

क्या है मामला?

दरअसल, पदक जीतने के बाद वाइल्ड के घर के आस-पास मीडिया का घेराव लग गया। मीडिया वाले खिलाड़ी के परिजनों से बात करने के लिये लाइन में लगे थे। इसी दौरान एक मीडिया कर्मी को एक लड़की दिखाई दी, जो हेडन वाइल्ड की एक्स गर्लफ़्रेंड निकली। मीडिया वालों ने लड़की से पूछा कि वो खिलाड़ी की जीत पर दो-चार शब्द कहे। इस पर लड़की ने काफ़ी मज़ेदार जवाब दिया। लड़की का कहना था कि उसे वाइल्ड से रिश्ता ख़त्म करने का बहुत अफ़सोस है। लड़की की मायूसी भरी बातें सुनने के बाद वहां मौजूद हर शख़्स ज़ोर-ज़ोर से ठहाके लगाने लगा।

पूर्व प्रेमिका ने खिलाड़ी के लिये क्या कहा

मीडिया से बातचीत के दौरान एक्स गर्लफ़्रेंड ने कहा कि वो और वाइल्ड स्कूल में साथ पढ़ते थे। अब वो बड़ा हो गया है और उसे खिलाड़ी की सफ़लता पर गर्व है। लड़की ने आगे बताया कि वाइल्ड ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिये काफ़ी मेहनत की थी और वो जो भी कर रहे हैं, बेमिसाल है।

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी हेडन वाइल्ड ने ओलंपिक में पुरुषों की व्यक्तिगत ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में मेडल जीता है। आपको बता दें कि इस खेल में न्यूज़ीलैंड ने पहली दफ़ा कांस्य पदक जीता कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

वहीं मीडिया ने वाइल्ड से भी उनकी जीत के बारे में बात की। मीडिया ने पूछा कि वो पदक जीतने के बाद आगे क्या करना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा कि वो अपनी वर्तमान गर्लफ़्रेंड से बात करेंगे, जो फिलहाल स्पेन में है।

वैसे खिलाड़ी की कहानी से एक बात, तो पक्की है कि कभी किसी को कम नहीं आंकना चाहिये। कहते हैं कि हर किसी का दिन एक सा नहीं रहता है। जो वाइल्ड कल तक लोगों के लिये अंजान थे। आज दुनिया उनके नाम का गुणगान कर रही है। सोचिये खिलाड़ी की पूर्व प्रेमिका ने कभी ये नहीं सोचा होगा कि एक दिन उसे वाइल्ड को छोड़ने का अफ़सोस होगा। हम तो वाइल्ड के बहुत ख़ुश हैं और आप?

Tokyo Olympics पदक तालिका

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications