Top Richest Footballers in 2024: फुटबॉल को सॉकर के नाम से भी जाना जाता है और यह दुनिया में सबसे ज्यादा खेला और देखा जाने वाला खेल है। इस खेल में खिलाड़ियों को अच्छी रकम दी जाती है। लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक दशक से ज्यादा समय से फुटबॉल की दुनिया में अपना दबदबा बनाए रखा है और कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि ये दोनों खिलाड़ी दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीट में शुमार हैं। लेकिन हम आपको बताएंगे कि मौजूदा समय में दुनिया का सबसे अमीर फुटबॉलर कौन है।8. किलियन एम्बाप्पेफ्रांस के स्टार खिलाड़ी किलियन एमबाप्पे ने अपने शानदार खेल और स्टारडम की ओर तेजी से बढ़ते कदमों से फुटबॉल जगत में अपना एक अगल ही नाम बना लिया है। दिग्गजों का मानना है कि वह आने वाले समय में फुटबॉल की दुनिया पर राज करेंगे। महज 23 साल के एम्बाप्पे वर्तमान में लीग 1 में पेरिस सेंट-जर्मेन के लिए फॉरवर्ड के रूप में अपना खेल रहे और फ्रांस की नेशनल टीम के कप्तान भी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल उनकी कुल संपत्ति 180 मिलियन डॉलर है।7. ज्लाटान इब्राहिमिनोविचफुटबॉल की दुनिया में ज्लाटान इब्राहिमिनोविच भी एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने बार्सिलोना, इंटर मिलान, पेरिस सेंट-जर्मेन, मैनचेस्टर यूनाइटेड, एलए गैलेक्सी और एसी मिलान जैसे क्लब के लिए फुटबॉल खेला है। वह 11 लीग खिताब, पांच UEFA चैंपियंस लीग खिताब और एक फीफा क्लब वर्ल्ड कप खिताब जीत चुके हैं। वह कुल 190 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। View this post on Instagram Instagram Post6. नेमार जूनियरनेमार द सिल्वा सैंटोस जूनियर, जिन्हें पूरी दुनिया में नेमार जूनियर या केवल नेमार के नाम से जाना जाता है, ब्राजील के फुटबॉल में सबसे बड़े नामों में से एक हैं। वह वर्तमान में लीग 1 में पेरिस सेंट-जर्मेन के लिए फॉरवर्ड के रूप में अपना खेल दिखा रहे है और ब्राजील की टीम के सबसे अहम खिलाड़ी हैं। उनकी कुल संपत्ति 200 मिलियन डॉलर है। View this post on Instagram Instagram Post5. डेव व्हेलन24 नवंबर, 1936 को ब्रैडफोर्ड, इंग्लैंड में जन्मे डेव व्हेलन की गिनती भी दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलर में होती है। व्हेलन ने ब्लैकबर्न रोवर्स और क्रेवे एलेक्जेंड्रा जैसे क्लब्स के लिए फुटबॉल खेलकर अपनी पहचान बनाई थी। वह इस समय 210 मिलियन डॉलर के मालिक हैं।4. डेविड बेकहमइंग्लिश मिडफील्डर डेविड बेकहम सबसे मशहूर फुटबॉलर में से एक हैं। जिनका शानदार करियर फुटबॉल की सीमाओं से परे है। बेकहम मैनचेस्टर यूनाइटेड और रियल मैड्रिड जैसे क्लब के लिए खेल चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेविड बेकहम की कुल संपत्ति 450 मिलियन डॉलर है।3. क्रिस्टियानो रोनाल्डो View this post on Instagram Instagram Postअब इस लिस्ट में नाम आता है क्रिस्टियानो रोनाल्डो का। पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो फिलहाल सऊदी अरब के क्लब अल नासर के लिए खेलते हैं। वह पुर्तगाल टीम के कप्तान भी हैं। उन्हें इतिहास में सबसे सम्मानित यूरोपीय खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है। उनकी कुल संपत्ति 500 मिलियन डॉलर बताई जाती है, जो किसी को भी हैरान कर सकती है।2. लियोनल मेसीलियोनेल मेसी इस समय दुनिया के दूसरे सबसे अमीर फुटबॉलर हैं। जिन्हें विश्व स्तर पर फुटबॉल के सबसे महान आइकन में से एक माना जाता है, मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह वह फैंस के बीच छाए रहते हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को पिछला फिफा वर्ल्ड कप भी जिताया था। उनके शानदार करियर में कई तरह के पुरस्कार शामिल हैं, जिनमें आठ बैलन डी'ओर पुरस्कार शामिल हैं, जो किसी एक खिलाड़ी को दिए जाने वाले सबसे ज़्यादा पुरस्कार हैं। फिलहाल उनकी कुल संपत्ति 600 मिलियन डॉलर है। View this post on Instagram Instagram Post1. फैक बोल्कियादुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलर का नाम कई लोगों को हैरान कर सकता है। लोगों ने मेसी, रोनाल्डो कई दिग्गजों के बारे में सोचा होगा, मगर सबसे अमीर फुटबॉलर हैं फैक बोल्किया। फैक एक शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उनकी कुल संपत्ति करीब 20 बिलियन डॉलर यानि लगभग 1,66,304 करोड़ रुपये है। वह Brunei के फुटबॉलर हैं। वह Ratchaburi क्लब के लिए खेलते हैं।