'दांत से काटने वाले' खिलाड़ी के नाम से मशहूर फुटबॉलर ने लिया संन्यास, दिया बड़ा बयान

स्ट्राइकर लुइस सुआरेज
स्ट्राइकर लुइस सुआरेज की तस्वीर (photo credit: x.com/LuisSuarez9)

Footballer Luis Suarez Retirement : उरुग्वे के महान फुटबॉलर स्ट्राइकर लुइस सुआरेज ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है। जहां सुआरेज अपने खेल की वजह से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। वहीं सुआरेज को अपनी हरकतों की वजह से आलोचना का भी सामना करना पड़ा था। दरअसल फीफा विश्व कप 2014 के दौरान इटली के जार्जियो चिलिनी को सुआरेज ने दांत से काट लिया था। जिसकी वजह से सुआरेज की काफी आलोचना भी हुई थी। इस मामले के बाद इटली के डिफेंडर जार्जियो ने उरुग्वे के स्ट्राइकर सुआरेज ने कंधे पर दांत से काटने की शिकायत भी की थी।

Ad

सुआरेज की इस हरकत के बाद से तो उनका फुटबाल जगत में नाम ही बदल गया था। उन्हें दांतों से काटने वाले खिलाड़ी के नाम से कहा जाने लगा। सिर्फ जार्जियो को ही नहीं उन्होंने 2010 और 2013 में भी दूसरे खिलाड़ियों को मैच के दौरान काट चुके थे।

भावुक होते हुए कहा - यह निर्णय मेरे लिए मुश्किल था...

हाल ही में सुआरेज ने अपने संन्यास की घोषणा की है। संन्यास के बारे में ऐलान करते हुए लुईस सुआरेज इमोशनल हो गए और बच्चों की तरह रोने लगे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह बहुत कठिन समय है और मेरे लिए यह फैसला आसान नहीं था, लेकिन मुझे यह निर्णय लेना पड़ा। मैं मन की शांति से आगे बढ़ रहा हूं। मैंने अपने करियर के आखिरी समय तक अपना बेस्ट दिया है। सुआरेज कहते हैं कि मेरे लिए अगला विश्व कप खेलना बहुत मुश्किल है।'

Ad

6 सिंतबर को सुआरेज का आखिरी मुकाबला होगा

सुआरेज आखिरी बार कोपा अमेरिका 2024 में खेले थे। बता दें कि 6 सिंतबर को पराग्वे के खिलाफ होने वाला फीफा विश्व कप क्वालिफायर मैच उरुग्वे की ओर से उनका यह आखिरी मुकाबला होगा। इसके बाद वह संन्यास ले लेंगे। पिछले कुछ सालों में सुआरेज बार्सिलोना के नियमित सदस्य बन गए हैं। उन्होंने 2014 से 2020 तक लियोनेल मेसी के साथ खेला।

वर्तमान में वह मेजर लीग सॉकर में इंटर मियामी के लिए मेसी के साथ खेल रहे हैं। 2011 में उरुग्वे में उन्होंने सबसे पुरानी इंटर कॉन्टिनेंटल चैम्पियनशिप जीती थी।

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications