एक तीरंदाज आखिर कितनी दूरी से लगाता है निशाना? Paris Olympics 2024 के इस वीडियो से हुआ बड़ा खुलासा

Olympic Games Paris 2024 - Archery - Source: Getty
Olympic Games Paris 2024 - Archery - Source: Getty

Archery Target Distance in Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलंपिक 2024 के दौरान भारतीय तीरंदाजों का प्रदर्शन अभी तक अच्छा नहीं रहा है। आर्चरी के कई सारे इवेंट में भारतीय तीरंदाज बाहर हो चुके हैं। आपने कई सारे खबरें तीरंदाजी को लेकर हाल ही में सुनी होंगी। कई बार फैंस के मन में यह जानने की इच्छा रहती है कि एक तीरंदाज कितनी दूरी से निशाना लगाता है। क्योंकि जब आप टीवी या मोबाइल पर देखते हैं तो दूरी का सही अंदाजा नहीं लग पाता है। इसी वजह से बहुत सारे फैंस के मन में तीरंदाजों के टार्गेट की दूरी को लेकर सवाल जरुर होगा।

Ad

आर्चरी में हर तीरंदाज 72 निशाने लगाता है, जिसमें 12 सेट होते हैं और हर सेट में 6 तीर मारने होते हैं। हर सेट में मिलने वाले प्वॉइंट्स को जोड़कर आखिर में विजेता का फैसला किया जाता है। रिकर्व इवेंट में आर्चर 70 मीटर की दूरी से निशाना लगाता है, जिसका व्यास 122 सेंटीमीटर होता है, जिसका सबसे बेहतरीन स्कोर 10 अंक होता है। जबकि कंपाउंड इवेंट में 50 मीटर की दूरी पर टार्गेट होता है और एक आर्चर लेंस के जरिए इसे देखता है।

वीडियो में दिखी आर्चर के टार्गेट की दूरी

अब हम आपको एक वीडियो के जरिए दिखाते हैं कि एक आर्चर ओलंपिक के दौरान कितनी दूरी से निशाना लगाता है। इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Ad

इस तस्वीर के माध्यम से भी आर्चर के टार्गेट की दूरी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Ad

इस तस्वीर और वीडियो के माध्यम से आपको पता चल गया होगा कि एक तीरंदाज काफी दूर से निशाना लगाता है। टीवी और मोबाइल पर हम जो देखते हैं, वो वास्तव में उतना आसान नहीं होता है। सटीक निशाना लगाने के लिए हवा के रुख का भी साथ जरुरी होता है।

आपको बता दें कि तीरंदाजी से भारत के लिए एक अच्छी खबर जरुर सामने आई है। मिक्स्ड टीम इवेंट में धीरज बोम्मदेवरा और अंकिता भकत की जोड़ी क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई है। इस जोड़ी ने इंडोनेशिया को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई है। अब इनसे मेडल की आस रहेगी, क्योंकि अभी तक तीरंदाजी में भारत को निराशा ही हाथ लगी है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications