Wrestler Vinesh Phogat announce pregnancy: हरियाणा की रेसलर विनेश फोगाट के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। विनेश फोगाट 31 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी है। फैंस उन्हें इस खूबसूरत पल की ढेरों बधाईयां दे रहे हैं। विनेश फोगाट ने अपने पति सोमवीर राठी के साथ इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, आपको दिखाते हैं विनेश फोगाट की इंस्टाग्राम पोस्टविनेश फोगाट ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी जानकारीरेसलर विनेश फोगाट ने गुरुवार शाम पति सोमवीर राठी के साथ इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। विनेश फोगाट और सोमवीर ने पोस्ट में लिखा, "नए अध्याय के साथ जारी रहेगी हमारी प्रेम कहानी। नीचे छोटे बच्चे के पैर और हार्ट इमोजी बनाई है।" इस पोस्ट से साफ हो गया कि विनेश मां बनने वाली हैं। View this post on Instagram Instagram Postएक न्यूज चैनल के साथ बातचीत में विनेश फोगाट के ससुर राजपाल राठी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके घर में खुशियां आने वाली हैं। उनकी पुत्रवधू तीन माह की प्रेग्नेंट हैं।इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सोमवीर राठी ने किया था विनेश फोगाट क प्रपोजसाल 2018 में जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में विनेश फोगाट ने गोल्ड मेडल जीता था। जब वे मेडल जीतकर भारत लौटीं, तो दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सोमवीर राठी ने उन्हें प्रपोज किया था। इसके बाद आपसी सहमति से साल 2018 में दोनों ने शादी की थी। विनेश फोगाट के पति सोमवीर भी कुश्ती खिलाड़ी हैं। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी। विनेश फोगाट ने अपनी शादी में आठ फेरे लिए थे। आठवें फेरे में उन्होंने "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी खिलाओ" की शपथ ली थी। इसलिए उनकी शादी काफी अलग रही थी।वहीं, आपको बता दें कि पेरिस ओलंपिक्स 2024 की निराशा के बाद विनेश ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया था। उस दौरान विनेश फोगाट ने कहा था कि वह अपने परिवार की तरफ ध्यान देना चाहती हैं और इसलिए कुश्ती से संन्यास ले रही हैं। उसके बाद विनेश ने राजनीति में एंट्री की थी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की तरफ से साल 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट से जीत हासिल की थी।