WWE SummerSlam 2022 के 10 सबसे जबरदस्त और यादगार पल जो फैंस को जरूर देखने चाहिए

Ujjaval
WWE SummerSlam इवेंट तगड़ा साबित हुआ था
WWE SummerSlam इवेंट तगड़ा साबित हुआ था

SummerSlam 2022: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2022) इवेंट काफी यादगार साबित हुआ था। यह आसानी से SummerSlam के इतिहास का सबसे अच्छा संस्करण रहा था। इस शो में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar), रोमन रेंस (Roman Reigns), लोगन पॉल (Logan Paul) और रोंडा राउजी (Ronda Rousey) समेत कई रेसलर्स नज़र आए थे। इवेंट में कई बेहतरीन पल देखने को मिले। इसलिए इस आर्टिकल में हम SummerSlam 2022 के 10 सबसे अच्छे मोमेंट्स को लेकर बात करेंगे।

Ad

WWE SummerSlam 2022 के 10 सबसे जबरदस्त पल

- बियांका ब्लेयर और बैकी लिंच के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच देखने को मिला था। इस मुकाबले में ब्लेयर ने KOD देकर बैकी को धराशाई किया और पिन करके चैंपियनशिप रिटेन की।

youtube-cover
Ad

- सैथ रॉलिंस और मैट रिडल के बीच एंट्रेंस रैम्प पर जबरदस्त ब्रॉल देखने को मिला था। वो रिंग में आकर लड़ने लगे और यहां सैथ ने मैट पर स्टॉम्प लगाकर सभी को चौंका दिया था।

youtube-cover
Ad

- बॉबी लैश्ले और ऑस्टिन थ्योरी के बीच यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच हुआ था। इस मुकाबले में लैश्ले ने थ्योरी को हर्ट लॉक में फंसाया और जीत हासिल करके टाइटल रिटेन किया।

youtube-cover
Ad

- द उसोज़ ने स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स को हराकर अपने अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम टाइटल्स को रिटेन किया था।

youtube-cover
Ad

- पैट मैकेफी और बैरन कॉर्बिन के बीच सिंगल्स मैच देखने को मिला था। इस मैच में मैकेफी ने जबरदस्त डाइव लगाकर कॉर्बिन को धराशाई किया और बाद में पैनमा राइज मूव द्वारा पिन करके जीत हासिल की।

youtube-cover
Ad

- बियांका ब्लेयर के जीत दर्ज करने के बाद बेली ने वापसी की। लंबे समय बाद फैंस उन्हें देखकर खुश हो गए। इसके साथ ही डकोटा काई और इयो स्काई भी आईं। यहां से डैमेज कंट्रोल फैक्शन की शुरुआत हुई।

youtube-cover
Ad

- अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच के दौरान ब्रॉक लैसनर ने ट्रेक्टर द्वारा रिंग को पलटते हुए रोमन रेंस को धराशाई कर दिया था।

youtube-cover
Ad

- लोगन पॉल ने द मिज़ के खिलाफ अपने पहले सिंगल्स मैच में प्रभावित किया। साथ ही बड़ी जीत दर्ज की।

youtube-cover
Ad

- लिव मॉर्गन और रोंडा राउजी के बीच SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच देखने को मिला था। यहां लिव ने रोंडा के सबमिशन को पिन में बदला और जीत हासिल की। वो टाइटल रिटेन रखने में सफल हुए।

youtube-cover
Ad

- रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच अच्छा रहा। यहां पॉल हेमन और द उसोज़ की मदद से रेंस ने ब्रॉक की हालत खराब की। अंत में उन्होंने द बीस्ट पर ढेर सारी चीज़ें फेंक दी और रेफरी ने 10 तक काउंट किया। इसी तरह से वो टाइटल रिटेन रखने में सफल रहे।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications