WWE दिग्गज Brock Lesnar के माइक पर 10 सबसे शानदार और खास पल जिन्हें फैंस के लिए भूल पाना मुश्किल है

WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर के पास शानदार प्रोमो स्किल्स हैं
WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर के पास शानदार प्रोमो स्किल्स हैं

Brock Lesnar: WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को इतिहास के सबसे जबरदस्त सुपरस्टार्स में से एक माना जा सकता है। लैसनर हमेशा ही अपने खतरनाक अंदाज और रेसलिंग मूव्स के लिए फेमस रहे हैं। अभी वो WWE के इन-रिंग एक्शन से बाहर हैं। लैसनर को रिंग में पछाड़ पाना मुश्किल है और उनकी माइक स्किल्स को भी नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता है। उन्होंने WWE में कुछ मौकों पर अपनी माइक स्किल्स और प्रोमो से प्रभावित किया है। इस आर्टिकल में हम उन्हीं में से कुछ मौकों पर नज़र डालेंगे।

Ad

WWE दिग्गज Brock Lesnar के माइक पर 10 खास और यादगार पल

- ब्रॉक लैसनर ने SmackDown के एक एपिसोड में रोमन रेंस को कंफ्रंट किया था। इस दौरान उन्होंने खुद को इंट्रोड्यूस किया था। उन्होंने रेंस को बताया था कि वो मौजूदा WWE चैंपियन हैं। उन्हें एक जबरदस्त रिएक्शन मिला था।

- ब्रॉक लैसनर ने इसी साल Raw के एक एपिसोड में स्वेटर पहनकर एंट्री की थी। उन्होंने माइक पर बोला कि उन्हें यहां काफी गर्मी लग रही है और उन्होंने अपना स्वेटर निकाल दिया। फैंस ने इसपर काफी शानदार प्रतिक्रिया दी।

- ब्रॉक लैसनर ने WrestleMania 38 में मैच को आधिकारिक रूप से तय करने के लिए हुई कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग के दौरान प्रोमो कट किया। उन्होंने यहां WrestleMania में रोमन रेंस और पॉल हेमन दोनों की बुरी हालत करने का दावा किया।

- ब्रॉक लैसनर ने कुछ सालों पहले Raw के एक एपिसोड में आर-ट्रुथ पर हमला किया था। ट्रुथ 'व्हाट्स अप' शब्द का उपयोग कर रहे थे। लैसनर ने उनपर हमला किया और फिर 'व्हाट्स अप' कहा। यह पल काफी ज्यादा मजेदार था।

- ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन की जोड़ी के कई खास पल रहे हैं। सालों पहले Raw के एक एपिसोड में ब्रॉक लैसनर ने खुद को द बीस्ट और द बेस्ट बताया। प्रोमो खत्म होने के बाद उन्होंने पॉल हेमन को कुछ बकवास कहने के लिए कहा। फैंस यह सुनकर हंसने लगे थे।

youtube-cover
Ad

- ब्रॉक लैसनर और हीथ स्लेटर का एक शानदार सैगमेंट देखने को मिला था। इस दौरान ब्रॉक लैसनर ने स्लेटर की बुरी तरह बेइज्जती कर दी थी। लैसनर ने कहा था कि उन्हें स्लेटर के बच्चों की कोई परवाह नहीं है।

- ब्रॉक लैसनर और हल्क होगन का Raw के एक एपिसोड में कंफ्रंटेशन हुआ था। इस दौरान द बीस्ट ने होगन को ग्रैंडपा (दादा जी) बोलकर उनकी बेइज्जती की थी।

- ब्रॉक लैसनर ने जॉन सीना के साथ दुश्मनी के दौरान बैकस्टेज एक इंटरव्यू दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि जॉन सीना की हैसियत उनका जोकस्ट्रैप (सपोर्टर) संभालने की भी नहीं है। लैसनर ने बाद में खुद को वॉर मशीन बताया था।

- सालों पहले Raw के एक एपिसोड में रोमन रेंस ने आकर ब्रॉक लैसनर को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। इस दौरान ब्रॉक ने माइक लिया और कहा कि रोमन कुछ भी डिजर्व नहीं करते हैं। उन्होंने साफ तौर पर रेंस की बेइज्जती कर दी थी।

- ब्रॉक लैसनर ने बॉबी लैश्ले के साथ दुश्मनी के दौरान जबरदस्त प्रोमो कट किया था। उन्होंने खुद को फनी बताया था और कहा था कि इसी वजह से वो पैसे कमाते हैं। बाद में उन्होंने बॉबी लैश्ले की बेइज्जती करते हुए उन्हें पहचानने से इंकार कर दिया था।

youtube-cover

यह ब्रॉक लैसनर के माइक पर कुछ खास और यादगार पल रहे थे जिन्हें भूल पाना किसी भी फैन के लिए आसान नहीं होगा।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications