जानिए CM Punk के WWE छोड़ने और वापसी करने के बीच हुई 10 यादगार चीज़ें जिन्हें कोई नहीं भूल सकता 

WWE
WWE में पिछले 9 सालों में क्या-क्या यादगार चीज़ें हुई हैं?

CM Punk: WWE में हाल ही में एक ऐसी वापसी देखने को मिली, जिसकी उम्मीद किसी ने भी नहीं की थी। सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series: WarGames) प्रीमियम लाइव इवेंट के अंत में द बेस्ट इन द वर्ल्ड सीएम पंक (CM Punk) का म्यूजिक बजा और उन्होंने जैसे ही एरीना में एंट्री की उसी वक्त फैंस को यकीन नहीं हुआ और 17 हज़ार से ज्यादा फैंस खुशी से झूम उठे।

Ad

यह वापसी इस वजह से ऐतिहासिक और यादगार थी, क्योंकि जब 2014 में पंक ने WWE को छोड़ा था तो किसी ने भी नहीं सोचा था कि वो दोबारा कभी वापस आएंगे। हालांकि, 9 सालों बाद आखिरकार चीज़ें वापस सही हुई और पंक ने कंपनी में वापसी की।

आपको बता दें कि जब पंक WWE छोड़कर गए थे और अब जब वो वापस आए हैं तो WWE में काफी कुछ बदल गया है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको ऐसी 10 यादगार चीज़ों के बारे में बताने वाले हैं, जो पिछले 9 सालों में कंपनी में देखने को मिली हैं जिन्हें कोई नहीं भूल सकता।

CM Punk द्वारा 2014 में WWE छोड़ने और 2023 में वापसी के बीच क्या-क्या हुआ?

2014 (द अंडरटेकर की WrestleMania स्ट्रीक का अंत)

youtube-cover
Ad

WWE दिग्गज द अंडरटेकर की ऐतिहासिक WrestleMania स्ट्रीक का अंत साल 2014 में हुआ था। WrestleMania 30 में ब्रॉक लैसनर ने द अंडरटेकर को पिनफॉल के जरिए टेकर को मात दी थी। लगातार 21 मैच जीतने के बाद डैडमैन को पहली बरा हार का सामना करना पड़ा। द बीस्ट की यह जीत इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है।

2015 (सैथ रॉलिंस का कैशइन)

youtube-cover
Ad

सैथ रॉलिंस ने 2015 में हुए WrestleMania 31 के मेन इवेंट (ब्रॉक लैसनर vs रोमन रेंस) मैच में अपना Money in the Bank ब्रीफकेस को कैशइन किया था और अंत में रोमन रेंस को पिन करते हुए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को अपने नाम किया। WWE इतिहास में यह पहला मौका था जब Money in the Bank ब्रीफकेस मेनिया के मेन इवेंट में कैशइन हुआ था।

2016 (प्रो रेसलिंग के सबसे बड़े सुपरस्टार का डेब्यू)

youtube-cover
Ad

WWE में जब साल 2016 में हुए Royal Rumble मैच में तीसरे नंबर पर एंट्री के लिए म्यूजिक बजा, तो एरीना में मौजूद फैंस हैरान हो गए और सभी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह सुपरस्टार और कोई नहीं बल्कि प्रो रेसलिंग का सबसे बड़ा स्टार एजे स्टाइल्स था। द फिनॉमिनल वन ने WWE में डेब्यू करते हुए नए सफर की शुरुआत की और वो अभी तक कंपनी का अहम हिस्सा बने हुए हैं।

2017 (WWE चैंपियनशिप रिकॉर्ड की बराबरी)

youtube-cover
Ad

WWE में सबसे ज्यादा बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का रिकॉर्ड रिक फ्लेयर के नाम हैं, जोकि 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं। उनके इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी साल 2017 में जॉन सीना ने की। Royal Rumble 2017 में सीना ने एजे स्टाइल्स को हराया और अपने करियर में 16वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनने में कामयाब हुए। सीना की यह बहुत बड़ी कामयाबी थी और साल 2017 को इसी के लिए याद भी किया जाता है। अब हर कोई इंतजार कर रहा है कि आखिर कब सीना इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 17वीं बार चैंपियन बनेंगे।

2018 (विमेंस रेसलिंग के लिए ऐतिहासिक साल)

youtube-cover
Ad

अगर साल 2018 को विमेंस रेसलिंग के लिए सबसे ज्यादा यादगार कहा जाए तो बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। साल की शुरुआत में जहां पहली बार विमेंस Royal Rumble मैच का आयोजन किया गया और साथ ही इसे मेन इवेंट में भी कराया गया। इस बीच सबसे पहला Money in the Bank कैशइन भी साल 2018 में ही हुआ, रोंडा राउज़ी के डेब्यू को कौन भूल सकता है। इसके अलावा WWE ने पहली बार ऑल विमेंस प्रीमियम लाइव इवेंट Evolution का आयोजन 2018 में ही किया था। विमेंस रेवोल्यूशन के लिए साल 2018 सबसे ज्यादा अहम रहा।

2019 (विमेंस रेसलिंग इतिहास का पहला WrestleMania मेन इवेंट)

youtube-cover
Ad

WrestleMania 35 (2019) के मेन इवेंट में बैकी लिंच vs शार्लेट फ्लेयर vs रोंडा राउज़ी के बीच Raw एवं SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच हुआ था। WWE इतिहास में यह पहला मौका था जब विमेंस सुपरस्टार्स ने WrestleMania को मेन इवेंट किया था। इन तीनों ही सुपरस्टार्स ने इतिहास रचा और बैकी लिंच ने जबरदस्त जीत दर्ज करते हुए इसे और यादगार बना दिया।

2020 (The Undertaker का रिटायरमेंट)

youtube-cover
Ad

वैसे तो साल 2020 में काफी कुछ हुआ, जैसे ऐज का रिटायरमेंट के बाद सालों बाद वापसी करना, बिना फैंस के WrestleMania का आयोजन होना, थंडरडॉम के जरिए शो का आयोजन कराना और रोमन रेंस का आईकॉनिक हील टर्न। इस बीच साल 2020 में ऐसा कुछ हुआ था जिसे भूल पाना नामुमिकन है। The Undertaker ने ना सिर्फ कंपनी में अपना आखिरी मैच साल 2020 में ही लड़ा और इस बीच आधिकारिक तौर पर वो रिटायर भी इसी साल हुए थे। Survivor Series 2020 में कंपनी ने डैडमैन को यादगार फेयरवेल दिया था।

2021 (दो महीने में तीन सबसे बड़े सुपरस्टार्स की यादगार वापसी)

youtube-cover
Ad

WWE में साल 2021 में फैंस की तो वापसी हुई है और इस बीच तीन ऐसे बड़े सुपरस्टार्स भी थे जिन्होंने दो महीनों के अंदर यादगार वापसी करते हुए फैंस को खुश कर दिया। जुलाई 2021 में हुए Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट में जॉन सीना ने डेढ़ साल बाद वापसी की और रोमन रेंस कंफ्रंट किया। इसके बाद SummerSlam 2021 में बैकी लिंच और ब्रॉक लैसनर की चौंकाने वाली वापसी देखने को मिली।

2022 (अमेरिकन नाईटमेयर की वापसी)

youtube-cover
Ad

AEW की शुरुआत साल 2019 में हुई और इसके बाद से WWE के ऐसे कई सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्होंने ऑल एलीट रेसलिंग को जॉइन किया। हालांकि, AEW से सबसे पहला बड़ा सुपरस्टार WWE में साल 2022 में आया। WrestleMania 38 में 'अमेरिकन नाईटमेयर' कोडी रोड्स ने सैथ रॉलिंस के सरप्राइज अपोनेंट के तौर पर वापसी की। यह पल काफी ज्यादा यादगार था और इसे भूल पाना काफी ज्यादा मुश्किल है।

2023 (ट्राइबल चीफ का बतौर चैंपियन 1000 दिन पूरा करना)

youtube-cover

रोमन रेंस ने साल 2020 में चौंकाने वाली वापसी करते हुए हील टर्न किया था। इसके बाद वो यूनिवर्सल चैंपियन बनने में कामयाब हुए थे और आजतक वो इस चैंपियनशिप को नहीं हारे हैं। रोमन रेंस ने साल 2023 में ही बतौर चैंपियन 1000 दिन पूरे किए हैं और मॉडर्न एरा में उनसे ज्यादा दिनों तक कोई भी सुपरस्टार चैंपियन नहीं रहा है। रेंस ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications