मौजूदा समय में WWE के 10 सबसे बूढ़े सुपरस्टार्स

ब्रॉक लैसनर और एजे स्टाइल्स
ब्रॉक लैसनर और एजे स्टाइल्स

हम सालों से सुनते आ रहे हैं कि उम्र तो केवल एक संख्या होती है जो साल दर साल बढ़ती रहती है। कुछ डब्लू डब्लू ई (WWE) सुपरस्टार्स बढ़ती उम्र के बाद भी रिंग में अपने प्रदर्शन से फैंस को प्रभावित करते रहे हैं। उम्र 40 हो या 50 WWE सुपरस्टार्स अपनी फ़िजिक को कमजोर नहीं पड़ने देते।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE के 10 सबसे अमीर सुपरस्टार्स

इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम मौजूदा WWE रोस्टर के सबसे बूढ़े रेसलर्स से आपको अवगत कराने वाले हैं।

ब्रॉक लैसनर- 43

Ad

ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का जन्म 12 जुलाई 1977 को हुआ था और 2 दशक पहले उन्होंने अपना प्रो रेसलिंग डेब्यू किया था। 43 साल के हो चुके लैसनर कई बार के WWE चैंपियन रहे हैं और मनी इन द बैंक, रॉयल रंबल और यहाँ तक कि किंग ऑफ द रिंग विनर भी रह चुके हैं।

एजे स्टाइल्स- 43

Ad

एजे स्टाइल्स (AJ Styles) अपनी फ़िजिक और लुक्स से शायद इतने बूढ़े ना लगते हों लेकिन उनकी उम्र लैसनर से भी अधिक है। 2 जून 1977 को जन्मे स्टाइल्स 43 साल के हो चुके हैं। WWE के साथ उन्हें ROH और TNA के अलावा कई अन्य रेसलिंग कंपनियों में भी सफलता मिली है।

बॉबी रूड- 43

Ad

WWE में अब बॉबी रूड को रॉबर्ट रूड के नाम से जाना जाता है और उनका जन्म 11 मई 1977 को हुआ था। 43 साल के हो चुके रूड TNA, NJPW और इंडिपेंडेंट सर्किट के सबसे सफल प्रो रेसलर्स में से एक रहे हैं।

टाइटस ओ'नील- 43 साल

टाइटस ओ'नील
टाइटस ओ'नील

टाइटस वर्ल्डवाइड टैग टीम से टाइटस ओ'नील पहचान मिली थी और उनका जन्म 29 अप्रैल 1977 को हुआ था। 43 साल की उम्र में भी उन्होंने अपनी फिटनेस को कमजोर नहीं पड़ने दिया है और वो पूर्व टैग टीम चैंपियन और WWE 24/7 चैंपियन भी रह चुके हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE में कभी काम नहीं करेंगे ये 6 सुपरस्टार्स

बॉबी फिश- 43

Ad

WWE NXT में अनडिस्प्यूटेड एरा के मेंबर बॉबी फिश का जन्म 27 अक्टूबर 1976 को हुआ था। जल्द ही उनकी उम्र 44 साल हो जाएगी और WWE से पहले वो ROH और NJPW में भी कई टाइटल्स अपने नाम कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: WWE में वापसी के बाद गोल्डबर्ग के 5 ड्रीम मैच

बॉबी लैश्ले- 44

Ad

WWE में सबसे फिट सुपरस्टार्स में से एक बॉबी लैश्ले का जन्म 16 जुलाई 1976 को हुआ था। हाल ही में उन्होंने अपना 44वां जन्मदिन मनाया था। WWE के अलावा उन्हें AAA, TNA और यहाँ तक कि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर में भी सफलता मिली थी।

शेल्टन बेंजामिन- 45

Ad

शेल्टन बेंजामिन WWE के सबसे सफल सुपरस्टार्स में से एक तो नहीं लेकिन एक समय था जब उनके हार्डकोर रेसलिंग स्टाइल के दुनिया में लाखों-करोड़ों फैंस हुआ करते थे। उनका जन्म 9 जुलाई 1975 को हुआ था और उनकी उम्र अब 45 साल को भी पार कर चुकी है।

ये भी पढ़ें: द शील्ड के बारे में 3 बातें जो शायद ही आपको पता होगी

रे मिस्टीरियो- 45

Ad

रे मिस्टीरियो के हाई-फ्लाइंग मूव्स को देखकर ऐसा लगता ही नहीं कि उनका नाम भी ज्यादा उम्र वाले सुपरस्टार्स में शामिल होगा। उनका जन्म 11 दिसंबर 1974 को हुआ था और आज उनकी उम्र 45 साल को पार कर चुकी है। वो मौजूदा WWE रोस्टर में उन चुनिंदा सुपरस्टार्स में से एक हैं जिन्होंने WCW में भी काम किया था।

ये भी पढ़ें: 6 WWE सुपरस्टार्स जिनकी अजीबोगरीब आदतें जानकर आपको हैरानी होगी

MVP

Ad

28 अक्टूबर 1973 को जन्मे MVP ने साल 2005 में अपने WWE करियर की शुरुआत की थी। इसी साल उन्होंने WWE में वापसी की है और करीब 3 महीने बाद उनकी उम्र 47 साल होने वाली है। फिलहाल वो बॉबी लैश्ले और शेल्टन बेंजामिन के टीम मेंबर होने के साथ-साथ उनके मैनेजर भी हैं।

आर ट्रुथ

मौजूदा WWE रोस्टर के सबसे बूढ़े रेसलर आर ट्रुथ हैं जिनका जन्म 19 जनवरी 1972 को हुआ था। 48 साल के आर ट्रुथ रिकॉर्ड 37 बार के 24/7 चैंपियन बन चुके हैं। इसके अलावा वो यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल और टैग टीम टाइटल भी जीत चुके हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications