10 सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन कभी भी कंपनी से जाने नहीं देंगे 

विंस मैकमैहन और रोमन रेंस

इस बात में कोई शक नहीं है कि 15 अप्रैल 2020 को डब्लू डब्लू ई(WWE) इतिहास के सबसे काले दिनों में से एक माना जाएगा। आपको बता दें इस दिन कंपनी ने अपने 20 सुपरस्टार्स को रिलीज़ कर दिया था। वर्तमान समय में फैली महामारी से WWE को काफी नुकसान हुआ है और शायद यही कारण है कि उन्होंने अपना बजट कम करते हुए इन सुपरस्टार्स को रिलीज़ करने का फैसला किया है लेकिन कुछ सुपरस्टार्स ऐसे भी हैं जिन्हें विंस मैकमैहन कभी नहीं रिलीज़ करना चाहेंगे।

Ad

यह भी पढ़े: WWE द्वारा निकाले गए 7 सुपरस्टार्स जो AEW में जा सकते हैं

इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 10 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें विंस मैकमैहन कभी भी कंपनी से जाने नहीं देंगे।

#10 एलेक्सा ब्लिस

एलेक्सा ब्लिस
एलेक्सा ब्लिस

एलेक्सा ब्लिस को 2016 के ड्राफ्ट में आखिर में चुना गया था लेकिन तब से लेकर आज तक उन्होंने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया हैं। यही नहीं वह रॉ और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप जीतने वाली पहली सुपरस्टार हैं और टैग टीम डिवीजन में भी उन्हें काफी सफलता मिली हैं। देखा जाए तो वह रोस्टर के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं और विंस मैकमैहन उन्हें कभी रिलीज़ नहीं करना चाहेंगे।

Ad

#9 टाइटस ओ'नील

टाइटस ओ'नील
टाइटस ओ'नील

टाइटस ओ'नील वर्तमान में WWE टीवी पर शायद ही कभी नजर आते हैं इसलिए फैंस के मन में यह प्रश्न उठाना जरुरी है कि WWE ने उन्हें क्यों रिलीज़ नहीं किया। लेकिन आपको बता दें कि वह भले ही रिंग में एक्टिव न हो लेकिन वह भी जॉन सीना के मेक-ए-विश फाउंडेशन की ही तरह कंपनी के तरफ से लोगों के लिए काफी परोपकारी काम कर रहे हैं। वह कंपनी के लिए एक महान एम्बेसडर हैं और विंस मैकमैहन शायद ही उन्हें कंपनी से निकलना चाहेंगे।

Ad

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

#8 ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

इस बात में कोई शक नहीं है कि ब्रॉक लैसनर दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। पिछले कई सालों से उनकी आलोचना होती रही है क्योंकि वह एक पार्ट-टाइमर होने के बावजूद भी कंपनी में टॉप-स्पॉट में रहते हैं। लेकिन ऐसा इसलिए है क्योंकि वह अपने दम पर किसी भी पीपीवी हिट कराने की क्षमता रखते हैं और शायद यही कारण है कि विंस, ब्रॉक लैसनर जैसे मेगास्टार को कंपनी से जाने नहीं देंगे।

Ad

#7 डेनियल ब्रायन

डेनियल ब्रायन
डेनियल ब्रायन

डेनियल ब्रायन WWE में करीब एक दशक से हैं और इस दौरान वह कई बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुके हैं। यह बात किसी से छुपी नहीं है कि डेनियल ब्रायन को बैकस्टेज पॉवर प्राप्त है और यही नहीं उनके पास क्रिएटिव कंट्रोल हैं। शायद यही कारण है कि उन्होंने कोफ़ी किंग्सटन और ड्रू गुलक के साथ फ्यूड कर उन्हें पुश करने का फैसला किया। यह सारी चीजें दर्शाती है कि डेनियल ब्रायन को WWE में अहम पद प्राप्त है और यही कारण है कि विंस मैकमैहन उन्हें कभी भी WWE से नहीं देंगे।

Ad

#6 एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स
एजे स्टाइल्स

आपको बता दें एजे स्टाइल्स ने कभी भी यह उम्मीद नहीं की थी कि WWE में उन्हें इतनी सफलता मिलेगी और वह WWE में इसलिए आए थे ताकि वह रिटायर होने से पहले ढेर सारे पैसे कमा सके। हालांकि जब कोई रेसलर टैलेंटेड होता है तो उसे सफल होने से कोई रोक नहीं सकता। कुछ ऐसा ही एजे स्टाइल्स के साथ हुआ और वह अपने डेब्यू के मात्र 7 महीनों के भीतर ही WWE चैंपियन बने। आपको बता दें द फिनोमेनल वन के रिटायर होने में कुछ ही साल बचे हैं और विंस उन्हें रिटायर होने से पहले शायद ही WWE से जाने देंगे।

Ad

#5 ब्रे वायट

ब्रे वायट
ब्रे वायट

ब्रे वायट WWE के सबसे रोचक सुपरस्टार्स में से एक हैं, हालांकि ब्रे वायट के रूप में उन्हें काफी सफलता मिली और वह WWE चैंपियन भी बने। द फीन्ड के रूप में डेब्यू करने के बाद से ही उनके करियर में जबरदस्त उछाल आया और इस दौरान वह कंपनी के सबसे बड़े मेन इवेंट सुपरस्टार्स में से एक बने हैं और यही नहीं इस दौरान वह यूनिवर्सल चैंपियन भी बने। यही कारण है कि विंस मैकमैहन उन जैसे सुपरस्टार को कंपनी से जाने नहीं देंगे।

Ad

#4 बैकी लिंच

बैकी लिंच
बैकी लिंच

यह कहना गलत नहीं होगा कि बैकी लिंच वर्तमान समय में WWE की सबसे बड़ी विमेंस सुपरस्टार है और यही नहीं वह रेसलमेनिया 35 के बाद से ही रॉ विमेंस चैंपियन बनी हुई है। बैकी लिंच ने रेसलमेनिया 35 के मेन इवेंट में रोंडा राउजी और शार्लेट फ्लेयर को हराकर खुद को विमेंस डिवीजन के फेस के रूप में स्थापित किया था और विंस मैकमैहन उनके जैसे बड़े सुपरस्टार को शायद ही कंपनी से जाने देंगे।

Ad

#3 सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस

WWE सैथ रॉलिंस को पिछले 5 साल से पुश देते हुए आ रही है और यह चीज दर्शाती है कि सैथ रॉलिंस कंपनी के लिए कितने महत्वपूर्ण सुपरस्टार हैं। यही नहीं सैथ रॉलिंस एक ऐसे सुपरस्टार है जो हील और फेस दोनों ही किरदारों को बड़ी संजीदगी से निभा सकते हैं। इसके अलावा, वह एक ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्हें ज्यादा दिनों तक वर्ल्ड टाइटल पिक्चर से दूर रखा नहीं जा सकता और शायद यही कारण है कि उन्होंने इस हफ्ते रॉ में WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर को आकर चैलेंज किया।

Ad

विंस मैकमैहन भी कंपनी में द आर्किटेक्ट के महत्व को समझते हैं और वह कभी भी सैथ रॉलिंस को कंपनी से जाने नहीं देंगे।

#2 शार्लेट फ्लेयर

शार्लेट फ्लेयर
शार्लेट फ्लेयर

शार्लेट फ्लेयर WWE इतिहास की सबसे ज्यादा पुश की जाने वाली सुपरस्टार्स में से एक हैं और सबसे ज्यादा विमेंस टाइटल जीतने के मामले में वह पहले ही ट्रिश स्ट्रेटस को पीछे छोड़ चुकी हैं। वह कई मौकों पर रॉ और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप जीत चुकी हैं और वह हाल ही में संपन्न हुए रेसलमेनिया 36 में रिया रिप्ली को हराकर नई NXT चैंपियन बनी। यह चीज दर्शाती है कि कंपनी को शार्लेट फ्लेयर पर कितना भरोसा हैं और विंस मैकमैहन शायद ही उन्हें कंपनी से जाने देंगे।

Ad

#1 रोमन रेंस

रोमन रेंस
रोमन रेंस

यह बात किसी से छुपी नहीं है कि रोमन रेंस, विंस मैकमैहन के पसंदीदा सुपरस्टार्स में से एक हैं। यही कारण है कि फैंस के न चाहते हुए भी विंस मैकमैहन ने रोमन को पुश देना जारी रखा। फैंस भले ही रोमन रेंस से कितना नफरत करते हो लेकिन इसके बावजूद दुनिया भर में बैठे लाखों फैंस द बिग डॉग को मैच लड़ते हुए देखना चाहते हैं।

वर्तमान में रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और यही कारण है कि विंस मैकमैहन उन जैसे बड़े सुपरस्टार को कंपनी से जाने नहीं देंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications